)
Muskan Khan: बीबी मुस्कान खान तभी से सुर्खियों में बनी हुई हैं. जब उन्होंने जय श्री राम का नारा बुलंद करने वाले सैंकड़ों की तादाद में लोगों की भीड़ के बीच अल्लाहु अकबर का नारा लगाया था. मुस्कान खान की यह वीडियो अभी भी इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है और कुछ लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. यहां तक कि मुस्कान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें लोग शेरनी तक कह रहे हैं. इसी कड़ी में एक अन्य खबर भी खूब वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान और आमिर खान ने मुस्कान खान को इनाम के तौर करोड़ों रुपये की रकम दी है.
दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स के ज़रिए दावा किया गया है कि सुपर स्टार सलमान खान और आमिर खान ने मुस्कान की तारीफ की है और साथ ही 3 करोड़ रुपये बतौर इनाम दिए गए हैं. हालांकि दोनों की तरफ से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया. सोशल मीडिया पर यह खबर झूठी फैल रही है.
मीडिया ने जब सलमान खान और आमिर खान से इस बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि यह सब अफवाह है इसमें किसी भी तरह सच्चाई नहीं हैं. आमिर और सलमान ने कहा कि उन्होंने किसी भी किस का ऐलान नहीं किया और ना ही वो भविष्य में ऐसा करने का इरादा रखते हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV