Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3120053
Zee SalaamZee Salaam Viralयूटूबर कलाकर हैं आपस में रिश्तेदार नहीं; कनिका के रोज़ा वाले विडियो पर न जश्न मनाये न दिल जलाएं

यूटूबर कलाकर हैं आपस में रिश्तेदार नहीं; कनिका के रोज़ा वाले विडियो पर न जश्न मनाये न दिल जलाएं

Kanika Sharma and Saquib Saifi Roza Video: यूटूबर साकिब सैफी और उसकी साथी कलाकार कनिका शर्मा ने एक विडियो बनाया है, जिसमें कनिका रोज़े रखने का दावा कर रही है, और अरबी के शब्द का उच्चारण करती हुई नज़र आ रही है.इसे देखकर मुसलमान खुश हो रहे हैं कि कनिका अब इस्लाम स्वीकार करने वाली हैं, वहीँ हिन्दू कुढ़े जा रहे हैं कि वो सनातन का अपमान कर रही है.  

कनिका शर्मा
कनिका शर्मा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर साकिब सैफी और कनिका शर्मा की जोड़ी काफी मशहूर हैं. सामाजिक और पारिवारिक सन्देश देने वाले उनके विडियोज काफी पसंद किये जाते हैं. उन दोनों ने एक नया सोशल एक्सपेरिमेंट वाल विडियो जारी किया है, जिसे लेकर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग भड़क गए हैं. इसे हिन्दू धर्म का अपमान बता रहे हैं. 

दरअसल, साकिब सैफी और कनिका ने रमजान का एक विडियो बनाया है जिसमें साकिब कनिका से 'अल्हमदुलिल्लालाह', 'अस्तगफिरुल्लाह', 'बिस्मिल्लाह हिर्रमानुर्रहीम' और 'अस्लामोअलयकुम वरहमतुल्लाहेवबर कातुहू' जैसे अरबी शब्द बोलने के लिए कहते हैं. लेकिन कनिका इन शब्दों का उच्चारण नहीं कर पाती है, और बोलती है कि ये बहुत डिफिकल्ट है, लोग इसे कैसे याद कर लेते हैं? 

कनिका एक मुस्लिम लड़की के गेटअप में है, उसने अपने चहेरे पर दुपट्टा लपेट कर हिजाब कर रखा है. वो अपनी माँ से विडियो कॉल पर बात करते हुए बोलती है कि मैं मुस्लिम औरत जैसी लग रही हूँ, और मैंने रोजा भी रखा है. उधर से उनकी माँ बोलती है कि मेरे कहने से तो तू मंदिर तक नहीं जाती है, रोजा क्यों रखा है? कनिका की माँ बोलती है कि तू मुस्लिम तो नहीं लग रही है.आगे कनिका की मां बोलती है, क्या हिन्दू क्या मुस्लिम सब तो इंसान ही हैं, और हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है. ये सुनकर दोनों हंस पड़ते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

कुछ मुसलमान इस विडियो को देखकर इसलिए खुश हो रहे हैं की कनिका ने मुस्लिम लड़की की तरह कपड़े और हिजाब पहना है. वो रोजा रखने की बात कर रही हैं, और 'अल्हमदुलिल्लालाह', 'अस्तगफिरुल्लाह', 'बिस्मिल्लाह हिर्रमानुर्रहीम' और 'अस्लामोअलयकुम वरहमतुल्लाहेवबर कातुहू' जैसे अरबी शब्द सीख रही हैं. 

कुछ लोग बोल रहे हैं, अल्हमदुलिल्लालाह कनिका बहुत जल्द इस्लाम मजहब कबूल कर लेगी.

कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एक सोशल एक्सपेरिमेंट और सामाजिक सन्देश बताया है,

हालांकि, कुछ लोग इस विडियो से भड़क गए हैं. इसे सनातन का अपमान बता रहे हैं. विडियो डिलीट करने की मांग कर रह हैं. लोग सवाल कर रहे हैं कि  कनिका रोजा क्यों रखेगी, क्या कोई सलमा व्रत करती है? 

इसे लोग लव जिहाद बता रहे हैं. 

इससे पहले भी कनिका और साकिब सैफी की शादी की अफवाह उड़ चुकी हैं, जिसके बाद फैंस आपस में भिड़ गए थे. 

कनिका और साकिब शादी करेंगे या नहीं ये उनका निजी मामला है, लेकिन इस विडियो को देखकर किसी के खुश या दुखी होने की कोई वजह नहीं है. दुनिया में 2 अरब की आबादी वाले इस्लाम धर्म में कोई और मुसलमान बन जाए ये 1 अरब हिन्दू धर्म से एक कोई निकल जाए किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है.ये अपने पसंद का मामला है कि कौन किस मजहब को मानेगा या दुनिया के सभी मजहबों से किनारा कर लेगा?   

 

यूटूबर अपना हर विडियो लाइक्स, शेयर और व्यूज के लिए बनाते हैं, जितना ज्यादा व्यूज होगा उतने ज्यादा पैसे आयेंगे. कोई भी यूटूबर अकेले विडियो नहीं बना सकता है, उसमें स्क्रिप्ट और पात्रों के मुताबिक एक से अधिक लोगों की ज़रूरत होती है. वो अपनी पसंद, स्किल्स और आपसी अंडर स्टैंडिंग की वजह से आपस में जुड़ते हैं और काम करते हैं.  कोई ज़रूरी नहीं कि वो आपस में रिश्तेदार हों या भविष्य में काम के लिए बने एसोसिएशन को अभिनेता अलोक नाथ की तरह रिश्तेदारी में बदल दें. कई बार इसमें हिन्दू- मुसलमान जोड़ी भी होती है. रील में पति- पत्नी जैसे दिखने वाले इन जोड़ों में पैसे और प्रसिद्धि के बंटवारे को लेकर विवाद भी हो जाता है.

कुछ माह पहले यूटूबर मणि मेराज पर उसकी साथी कलाकार वंदना ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाब का आरोप लगाया था, जिसमें मेराज को जेल भी जाना पड़ गया. अब खबर है कि एक बार दोनों शादी करने जा रहे हैं!  

इसे भी पढ़ें: यूट्यूबर कनिका शर्मा करेंगी शाकिब सैफी से शादी; फैंस खुश, विरोधियों को इस बात की लगी मिर्ची!

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाकर दीपक का बढ़ाया हौसला; जिम की भी लेंगे मेम्बरशिप

TAGS

Trending news