Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1561285
Zee SalaamZee Salaam Viralअमेरिका में मौजूद है एक और देश, अलग है कानून, झंडा, राष्ट्रगान, करंसी, भाषा और राष्ट्रपति

अमेरिका में मौजूद है एक और देश, अलग है कानून, झंडा, राष्ट्रगान, करंसी, भाषा और राष्ट्रपति

अमेरिका एक देश है ये तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि अमेरिका के अंदर भी एक देश है, जिसका सबकुछ अपना अलग है. 

अमेरिका में मौजूद है एक और देश, अलग है कानून, झंडा, राष्ट्रगान, करंसी, भाषा और राष्ट्रपति

Molossia: क्या आप जानते हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के अंदर एक और देश है. जिसकी अपनी करंसी, अपनी राष्ट्रीय भाषा और अपनी संस्कृति है और ना ही उसके राष्ट्रपति जो बिडेन बिल्कुल हैं. जी हां बिल्कुल ऐसा ही है. अमेरिका के अंदर 'रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया' राज्य नेवादा में मौजूद है. 35 लोगों की आबादी वाले इस देश का अपना कानून, झंडा, राष्ट्रभाषा और यहां तक ​​कि टाइम ज़ोन भी है.

इसके अलावा इस देश का अपना राष्ट्रगान, बैंक, रेलवे, नौसेना और युनाइटेड स्टेट्स से अलग युद्ध कार्यालय भी है. मोलोसिया गणराज्य के राष्ट्रपति केविन बोग हैं, जो एक तानाशाह हैं जिन्होंने स्व-घोषित देश पर पिछले 24 वर्षों से शासन किया है.

मोलोसिया गणराज्य बनाने का विचार कैसे आया?
इस देश को बनाने का विचार 15 साल के केविन बॉग और उसके दोस्त को 1977 में आया था. इन दोनों दोस्तों का सपना था कि वह देश पर राज करे, लेकिन किन्हीं कारणों से केविन बोग का अपने दोस्त से संपर्क टूट गया और उनका मोलोसिया गणराज्य को अपने दम पर स्वतंत्र राज्य घोषित किया और खुद को देश का राष्ट्रपति नामित किया. जबकि उनकी पत्नी को प्रथम महिला का दर्जा प्राप्त है.

Add Zee News as a Preferred Source

मोलोसिया की मुद्रा 'वेलोरा' है, यहां हर साल बड़ी तादाद में पर्यटक आते हैं और उन्हें देश में दाखिल करने के लिए अपने पासपोर्ट पर मुहर भी लगवानी पड़ती है. 'इनसाइडर' के साथ एक इंटरव्यू में, केविन बोग ने कहा, 'मैं एक तानाशाह नहीं हूं जो लोगों के जीवन को कठिन बना देता है या किसी व्यक्ति को रातोंरात अपने घर से अपहरण कर लेता है, हम एक परिवार हैं जो एक साथ रहते हैं.

यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि मोलोसिया गणराज्य एक 'स्वायत्त' देश है जिसे संयुक्त राष्ट्र या अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है, यहाँ तक कि अमेरिका भी इस राज्य को मान्यता नहीं देता है. इनसाइडर के अनुसार, दुनिया में कम से कम 67 स्वतंत्र देश हैं.

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news