बीसीसीआई (BCCI) ने फैसला लिया है कि सभी खिलाड़ियों की फिटनेस को नजर में रखते हुए हलाल मीट (Halal Meat) ही सर्व किया जाएगा. इतना ही नहीं बीसीसीआई (BCCI) ने बीफ पर भी पाबंदी लगाने की बात कही है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच 25 नवंबस से कानपुर (Kanpur) में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले 'हलाल मीट' (Halal Meat) को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है. दरअसल सीरीज शुरू होने से पहले टीम का मेन्यु जारी हुआ था. कहा जा रहा है कि मेन्यू में बीसीसीआई (BCCI) ने सख्ती से कहा है कि हलाल मीट ही खाया जाए. यह बात सामने आने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है.
बीसीसीआई के इस फैसले की लोग आलोचना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर बीसीसीआई पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. मीडिया चल रही खबरों के मुताबिक बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि सभी खिलाड़ियों की फिटनेस को नजर में रखते हुए हलाल मीट ही सर्व किया जाएगा. इतना ही नहीं बीसीसीआई ने बीफ पर भी पाबंदी लगाने की बात कही है. लोग आरोप लगा रहे हैं कि बीसीसीआई हलाल मीट को प्रमोट कर रहा है.
यह भी पढ़ें: Hasin Jahan की वजह से क्रिकेट छोड़ना चाहते थे शमी, पूर्व कोच ने बताया कैसे बदला उनका मन
क्या है हलाल और झटका मीट?
हलाल मीट हो या फिर झटका, ये दो वो अलग-अलग तरीके हैं जिनसे जानवरों को काटा जाता है. झटका मीट में ऐसा होता है कि जानवर को तेज धार हथियार से फौरन काट दिया जाता है. या ये कहिए कि एक झटके में उसे काट दिया जाता है. जबकि हलाल में ऐसा नहीं होता. हलाल मीट में पहले जानवर की सांस वाली नस काट दी जाती है. इसके बाद उसकी शरीर से खून को निकलने दिया जाता है. जब तक जानवर का शरीर पूरी तरह ठंडा नहीं हो जाता तब तक आगे की प्रक्रिया नहीं होती.
ZEE SALAAM LIVE TV