मशहूर फैशन डिजाइनर के कैंपेन अक्सर चर्चा का विषय होते हैं. हाल ही में करण तोरणी ने रेड लाइट एरिया से मिलता जुलता एक फैशन कलेक्शन डिजाइन किया है. इस पर यूजर काफी भड़क रहे हैं.
Trending Photos
)
दिल्ली के मशहूर फैशन डिजाइनर करण तोरणी ने अपने कपड़ों का नया डिजाइन कलेक्शन शूट किया है. उनके कलेक्शन कैंपेन का नाम 'चांदनी रातें' है. जबसे ये कैंपेन शूट किया गया है तब से ये सुर्खियों में है. इस ऐड को उन्होंने ऐसे शूट किया है जैसे लग रहा है कि रेड लाइट की औरतों ने उनकी ड्रेस पहनी हो. इस ऐड के कुछ सीन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस पर सोशल मीडिया यूजर भड़क गए हैं.
वीडियो देखें
सेक्स वर्कर से ली प्रेरणा
करण तोरणी ने अपने कपड़ों को डिजाइन करने के लिए सेक्स वर्करों से प्रेरणा ली है. करण तोरणी के शूट में 'द सूटेबल बॉय' की एक्ट्रेस तान्या मनिकतला हैं. इसके अलावा भी ऐड में कई मॉडल हैं. इन लोगों ने करण तोरणी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं. और उनका प्रचार किया है.
दिल्ली में हुई शूटिंग
इस कैंपेन की शूटिंग दिल्ली में हुई है. करण तोरण ने जब इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की तो यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया. लोगों का इल्जाम है कि करण तोरण सेक्स वर्करों की जिंदगी को ग्लैमराइज करने की कोशिश की है.
वीडियो देखें
यूजर ने किया ट्रोल
करण तोरण की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि "उस पेशे का महिमामंडन करना जो कि न सिर्फ गैर कानूनी है बल्कि इसमें लोगों को जबरदस्ती ढकेला जाता है यह सही नहीं है." एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि "याद रखो 8, 9 और10 साल के बच्चे बेचे जाते हैं, उनका बुरी तरह से रेप किया जाता है और आप वैश्यावृत्ति को रोमांटिंक बना रहे हैं."
मशहूर होते हैं उनके कलेक्शन
ख्याल रहे कि करण तोरणी के डिजाइन किए हुए कपड़े बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी और माधिरी दीक्षित पहनती हैं. फैशन प्रशंशक उनके वैचारिक कैपेने के बारे में बात करते हैं. इससे पहले करण तोरणी का मिथ्या नाम का कैंपेन काफी चर्चा में था. उनका सिंधी टेंट हाउस कलेक्शन 80 और 90 के दशक में अधिकतम और शोरगुल वाली भारतीय शादियों का चित्रण था.
इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.