Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1620484
Zee SalaamZee Salaam ViralVideo: पाकिस्तानी अंकल-आंटी ने बॉलीवुड के गाने पर किया शानदार डांस, बिपाशा को दी मात

Video: पाकिस्तानी अंकल-आंटी ने बॉलीवुड के गाने पर किया शानदार डांस, बिपाशा को दी मात

Viral Video: पाकिस्तान के अक्सर वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में यहां एक कपल ने 'वीड़ी जलाइले जिगर से पिया' पर शानदार डांस किया जो काफी वायरल हो रहा है.

Video: पाकिस्तानी अंकल-आंटी ने बॉलीवुड के गाने पर किया शानदार डांस, बिपाशा को दी मात

Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं, तो आपने कई रील्स देखी होंगी जिनमें कई लोग बेहतरीन गानों पर डांस करते हैं. इन वीडियो में से कुछ इतनी अच्छी होती हैं कि जिनके बारे में हम चर्चा करने लगते हैं. इसी तरह का पाकिस्तानी कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 'बीड़ी जलाइले जिगर से पिया' गाने पर डांस कर रहे हैं. इस वीडियो को एक पाकिस्तानी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. आप इसे देखे बिना नहीं रह पाएंगे.

 

गाने पर किया बेहतरीन डांस

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो को इंस्टाग्राम के 'thebilalijaz' नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस शार्ट वीडियो में पाकिस्तानी कपल जो काफी उम्रदराज है साल 2006 में आई फिल्म 'ओमकारा' के गाने 'बीड़ी जलाइले जिगर से पिया' पर डांस कर रहा है. वीडियो में औरत ने बेहतरीन शरारा पहना है, तो वहीं शख्स ने पठानी सूट पहना हुआ है. दोनों ने गाने की बीट पर शांदार डांस कर फ्लोर पर आग लगा दी है. गाने में दोनों की कमेस्ट्री दिख रही है. जब कपल डांस कर रहा है उस वक्त पास में बैठे लोग उन्हें देख कर हैरान हो रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ये हैं खाड़ी देशों की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, Photos देख मुस्लिम देश भरते हैं आहें

यूजर पसंद कर रहे वीडियो

ये वीडियो पिछले साल का है लेकिन एक बार फिर वायरल हो रहा है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि "क्या बेहतरीन प्रदर्शन है. डांस फ्लोर पर धमाल मचा दिया" इस रील पर अब तक 4.1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं. कई यूजर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. इस पर यूजर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि "यह बहुत बेहतरीन है." एक दूसरे यूजर ने लिखा कि "खूबसूरत सासू मां." बता दें कि इस गाने को सुनिधि चौहान और सुखविंदर सिंह ने गाया है. इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं, जबकि विशाल भारद्वाज ने इसकी म्यूजिक दी है. इस गाने पर बिपाशा बसु ने शानदार डांस किया है. यह फिल्म 28 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी. 

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news