)
Aam Papad Video: आम खाना तकरीबन सबको पसंद है. इसीलिए इसे फलों का राजा कहा जाता है. आम की कई किस्में होती हैं जैसे अलफांसो, लंगड़ा, चौसा और दशेहरी आदि. अलग-अलग लोगों को आम की अलग-अलग किस्में पसंद आती हैं. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा आम भारत में पैदा होता है. आम मीठा, रसीला और स्वादिष्ट होता है. इसलिए ये गर्मियों में खाने में खूब अच्छा लगता है. आमों के लिए प्यार ऐसा है कि हमने आमों के साथ कई दिलचस्प व्यंजन बनाए हैं. ऐसा ही एक स्वादिष्ट व्यंजन है आम पापड़. भारत में कई लोग आम कैंडी पसंद करते हैं. लेकिन कई लोगों को अब भी नहीं पता है कि यह कैसे बनता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि आम का पापड़ कैसे बनता है.
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर ये वीडियो foodexplorerlalit के नाम से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग आम को खरोच कर उसका पापड़ बनाते हैं. सबसे पहले आम को कई टुकड़ों में काटते हैं. इसके बाद इसका जूस निकालने के लिए इसे मशीन में डालते हैं. इसके बाद इसमें शुगर मिक्स करते हैं. इसके बाद इसे सूखने के लिए धूप में डालते हैं. फिर इसके पैकेट में भरते हैं. यह सारे काम मजदूर नंगे हाथों से करते हैं.
लोगों ने किए कमेंट
इस वीडियो को कई यूजर लाइक कर रहे हैं तो कई यूजर कह रहे हैं कि यह बिना साफाइ के बनाया जा रहा है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है कि "काश मैं ये वीडियो न देखता. क्योंकि इसे बनाने में जरा सी भी स्वच्छता नहीं बरती जा रही है. कई लोग इसे छू रहे हैं. इनमें से कोई भी हाथ नहीं धो रहा है. मुझे लगता है कि अब मुझे अपने हाथ से इसे बनाना पडे़गा." एक दूसरे यूजर ने वीडियो के सपोर्ट में लिखा है कि "आज हर जीच की वीडियो इंस्टा पर डाल दी जाती है. हाइजीन-हाईजीन करते हो. जब कुछ नहीं था ये सब खाते थे और बहुत अच्छे से खाते थे. वो कितना कठिन काम कर रहे हैं वो नहीं दिख रहा है."
इसी तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.