)
नई दिल्ली: क्रिकेट में वैसे तो बहुत सारे खिलाड़ी हैं, जो अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी फेमस हैं लेकिन भारतीय क्रिकेटर का फिटनेस में सबसे आगे नाम आता है. भारतीयों में टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम सरे-फहरिस्त है. विराट ने क्रिकेट में फिटनेस (Virat Kohli Fitness) को एक अलग ही लेवल पर पहुंचाया है.
यह कहना भी गलत नहीं होगा होगा कि विराट कोहली दुनियाभर के सबसे फिट एथलीटों में से एक हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली जैसी बॉडी पाने के लिए क्या करना पड़ता है? यहां हम आपको कुछ चीज़ें बताएंगे जिन्हें विराट कोहली (Virat Kohli Fitness) हमेशा अपने लाइफस्टाइल में फॉलो करते हैं.

वर्ल्डवाइड फिटनेस आइकन हैं कोहली
विराट दुनिया में भर में फिटनेस आइकन माने जाते हैं लेकिन पहले वे आज कल सबसे पहले इंटेंस वर्कआउट और कंपाउंड्स प्रैक्टिस ज़रूर करते हैं. जिसकी वजह से उनका वेट लॉस हुआ था. इसी के साथ-साथ लो कार्ब डाइट, गुड फैट, हाई इंटेसी वाला कार्डियो और लगातार करते हैं. अगर आप भी विराट कोहली की इन चीजों को प्रैक्टिस में लाएंगे तो आपको भी अपने अंदर एक ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल सकता है.
रनिंग से बर्न करते है कैलोरी
अगर आपको भी विराट की तरह एक अच्छी बॉडी शेप चाहिए और वजन कम करना है तो अपने वर्कआउट में रनिंग को ज़रूर शामिल कीजिये. वजन घटाने के लिए कई और एक्सरसाइज करना ज़रूरी है लेकिन रनिंग सबसे ज़्यादा फायदा देगी ये काफी आसान भी है. रनिंग के फायदे अनेक हैं लेकिन सबसे बड़ा फायदा ये है कि मांसपेशियों काफी ज़्यादा मज़बूत हो जाएगी और जल्द ही आप वेट लॉस भी कर सकते है. ट्रेडमिल पर कम से काम 1 घंटे दौड़िये और इससे आपके दिमाग को भी शांति मिलती है और स्ट्रेस काम होता है.

दोनों हाथों से करें पुशअप्स
पुशअप्स एक ऐसा एक्सरसाइज़ है जो आपकी आर्म्स, शोल्डर्स और चेस्ट को बेहतर आकार देने में मदद करेगा. इससे आपके आत्मविश्वास में एक बड़ा बदलाव भी आएगा. इसे आपके शरीर को एक अच्छा और अनोखे तरीके से काम करता है, क्योंकि इसे करने से एक साथ आपके आर्म्स, कंधों, छाती, कोर की मांसपेशियों और यहां तक कि आपकी पीठ को भी मजबूती मिलती है.

अपने क्रंचेस को अगले स्तर पर ले जाएं
विराट कोहली के सिक्स पैक एब्स पर सबकी नज़र रहती हैं लेकिन वो कैसे बने यह भी जानलीजिए. क्रंचेस या सिट-अप्स करना आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा. इसके लिए आपको किसी भी तरह के उपकरणों की ज़रुरत नहीं है. आपको बस कुछ जगह चाहिए और फिट रहने के लिए दृढ़ संकल्प की जरूरत है. रोजाना 10 मिनट का मध्यम क्रंच सेशन लगभग 54 कैलोरी बर्न कर सकता है. यह आपको कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने, मुद्रा में सुधार करने और आपके शरीर की रफ्तार व लचीलेपन को बढ़ाने में मदद करता है.