)
Ravindra Jadeja, CSK Captaincy: रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर सभी को हैरान कर दिया है. अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में टीम कमान सौंपी गई है. आईपीएल 2022 के आगाज़ से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. जिसके बाद जडेजा को यह जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. अब तक सीएसके ने 8 मैचों में 2 सिर्फ दो जीत दर्ज की है.
आईपीएल 2022 में टीम की बुरी परफॉर्मेंस को देखते हुए रविंद्र जडेजा ने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया. इससे संबंधित जानकारी शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने बताया कि रविंद्र जडेजा ने अपने खेल पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया और महेंद्र सिंह धोनी को फिर से ये जिम्मेदारी संभालने की अपील की. वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी टीम के हित को आगे रखते हुए एक बार फिर कप्तानी संभालने को राजी हो गए.
बता दें कि महेंद्र सिंह दोनी आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे कामयाब कप्तान हैं. उन्होंने अपनी टीम यानी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 4 बार टूर्नामेंट का खिताब जिताया है. धोनी ने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में सीएसके को आईपीएल चेंपियन बनाया है. वहीं सबसे सफत कप्तान रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 5 बार अपनी टीम (मुंबई इंडियंस) को खिताब जिताया हुआ है. लेकिन इस समय टीम रविंद्र जडेजा की कप्तानी में प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है और प्लेऑफ खेलने भी मुश्किल हो रहा है. अब कोई करिश्मा ही चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ तक ले जा सकता है.