)
नई दिल्ली: आज आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का पहला दिन था. ऑक्शन के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल आईपीएल ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स अचानक नीचे गिर गए. बताया जा रहा है कि वो सेहती तौर पर बिल्कुल ठीक हैं और गलती से नीचे गिर गए. जिस समय ह्यूज एडमीड्स नीचे गिरे उस वक्त श्रीलंकाई खिलाड़ी वानेंदु हसारंगा की बोली लग रही थी. इसी दौरान वो अचानक नीचे गिरे और नीलामी को बीच में ही रोकना पड़ा.
कौन हैं ह्यूज एडमीड्स:
ह्यूज एडमीड्स को दुनियाभर में नीलामी कराने का तजुर्बा है और वो इंटरनेशनल फाइन आर्ट, क्लासिक कार और चैरिटी ऑक्शनर रहे हैं. ह्यूज को दुनियाभर के बेहतरीन ऑक्शनर्स में से एक माना जाता है. एक जानकारी के मुताबिक वो अपने 36 साल के करियर में अब तक 2500 के करीब नीलामी करा चुके हैं. ह्यूज पेंटिंग्स से लेकर आर्ट और फिल्म से जुड़ी चीजों तक का ऑक्शन कर चुके हैं.
आईपीएल के साथ ह्यूज का ऑक्शनर के तौर पर ज्यादा पुराना रिश्ता नहीं है. वो 2019 से IPL के साथ जुड़े हुए हैं. इस बार वो चौथी बार IPL की नीलामी करा रहे थे. यहां यह भी बता दें कि आईपीएल का आगाज़ साल 2008 में हुआ था और पहली नीलामी से लेकर 2018 तक ऑक्शनर की जिम्मेदारी निभाने वाले रिचर्ड मैडली थे. इसके बाद से 2019 में ह्यूज एडमीड्स यह जिम्मा उठाए हुए हैं.
साल 2016 में उन्होंने क्रिस्टी से इस्तीफा देकर फ्रीलांसर के तौर पर यह काम करना शुरू किया. साल 2018 में बीसीसीआई ने उन्हें आईपीएल की जिम्मेदारी दी.
ZEE SALAAM LIVE T V