Azam Khan Hair: आज़म खान समाजवादी पार्टी के उन नेताओं में शुमार किए जाते हैं जो सपा मुख्यमंत्रियों के फैसले तक को बदल देते हैं, उन्हें सपा सरकार में दूसरे मुख्यमंत्री भी कहा जाता है. उन्हें मुलायम के माई (Muslim+Yadav) समीकरण में सपा के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे के तौर पर जाना जाता है
Trending Photos
)
Azam Khan: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आज़म खान ने आज एक लंबे अरसे के बाद जेल से रिहा होकर आए हैं. मुकदमों की एक लंबी फहरिस्त का सामने करने वाले आज़म खान को कल यानी 19 मई देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम ज़मानत दी थी और आज वो 27 महीनों क एक लंबे अरसे के बाद जेल से बाहर आ गए हैं. उन्हें लेने के लिए एक और दिग्गज नेता शिवपाल यादव और आज़म के बेटे अब्दुल्लाह आज़म सीतापुर जेल पहुंचे. यहां उनका जबरदस्त स्वागत हुआ है.
आज़म खान समाजवादी पार्टी के उन नेताओं में शुमार किए जाते हैं जो सपा मुख्यमंत्रियों के फैसले तक को बदल देते हैं, उन्हें सपा सरकार में दूसरे मुख्यमंत्री भी कहा जाता है. उन्हें मुलायम के माई (Muslim+Yadav) समीकरण में सपा के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे के तौर पर जाना जाता है लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद उनपर ताबड़तोड़ मुदकमे दर्ज किए गए. पूरे देश में उनके खिलाफ करीब 80 मुकदमे दर्ज थे. उनके खिलाफ जौहर यूनिवर्सिटी, बेटे के फर्ज़ी दस्तावेज़ समेत कई मुकदमे दर्ज किए गए थे.
यह भी देखिए:
मुक्केबाज निकहत बनी वर्ल्ड चैंपियन; ये खिताब पाने वाली वो मुल्क की 5वीं खिलाड़ी
आज़म के बालों पर जेल में कौन लगाता था मेंहदी
आज़म की रिहाई के बाद हर मुद्दे की तरह इस पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं. एक धड़ा उनकी रिहाई से खुश है तो दूसरे उनपर अभी भी आरोप लगा रहा है. वहीं कुछ लोग यह आज़म खान को देखकर एक और सवाल पूछ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का पूछना है कि आज़म खान के बालों पर जेल में कौन मेहंदी लगाता है. हालांकि इसका जवाब देने बेहद मुश्किल है लेकिन लोगों का यह सवाल काफी दिलचस्प है.
वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए उनकी रिहाई का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा,"ख़ां साहब ने जेल में मेंहदी रचा ली और किसी को भनक तक नहीं हुई."
ZEE SALAAM LIVE TV