बेहद कम लागत में शुरू करें ये 10 कारोबार; नौकरी से ज्यादा होगी कमाई

Siraj Mahi
Aug 22, 2023

फूल-पौधों का कारोबार
अक्सर लोग फूल पौधों के शौकीन होते हैं और रंग बिरंगे फूल पौधे अपने घर पर सजावट के लिए लगाते हैं. आप इसकी नर्सरी का करोबार करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

पेपर बैग
पैपर बैग या पेपर कप बनाने का कारोबार एक अच्छा स्टार्टअप हो सकता है. आजकल इनकी खूब डिमांड है.

अनाज की खरीद बिक्री
छोटे गांवों और कस्बों से कम कीमत पर अनाज को खरीदकर बड़े शहरों में बेचना भी एक अच्छा कारोबार हो सकता है.

मनोरंजन वाली किताबें
मनोरंजन वाली किताबें लोग सफर में खूब पढ़ते हैं. ऐसे में किसी यात्री वाली जगह जैसे रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन के करीब मनोरंजन वाली किताबें बेची जा सकती हैं.

पशु पालन के लिए सामान
गांव से लेकर शहर तक लोगों को जानवरों को पालने का शौक होता है. जानवरों के लिए अलग-अलग सामान आता है. इसकी दुकान के चलने के इम्कान ज्यादा हैं.

फोटोग्राफी वीडियोग्राफी
आजकल शादियों में और स्पेशल इवेंट्स में लोग फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाते हैं. ऐसे में कम लागत में यह बिजनेज शुरू किया जा सकता है.

खेती से जुड़े सामान
गांवों में खेती आज भी आम है. खेती करने के लिए लोग इससे जुड़े उपकरणों को खरीदते हैं. ऐसे में खेती करने से जुड़े सामान की दुकान अच्छी चल सकती है.

पुराने सामान की खरीद बिक्री
गांव हो शहर हर जगह पुराना सामान निकलता है. ऐसे में कबाड़ की दुकान खोलकर एक अच्छा कारोबार शुरू किया जा सकता है.

घर के खाने की होम डिलीवरी
शहरों में नौकरीपेशा करने वाले लोग और स्टूडेंस्ट्स के पास अक्सर खाना बनाने का टाइम नहीं होता है. ऐसे में अगर आप घर के बनाए खाने की होम डिलीवरी करते हैं, तो इससे अच्छा मुनाफा हो सकता है.

VIEW ALL

Read Next Story