राज कपूर और नर्गिस दत्त
'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाने और इनकी केमिस्ट्री को लोगों ने इतना पसंद किया कि लोग इन्हें गोल्डन कपल बुलाने लगे. इसके बाद दोनों ने आवारा, बरसात और 'चोरी चोरी' फिल्म की.

Hussain Tabish
Jun 24, 2023

रेखा और अमिताभ
इन लोगों को काफी सारा प्यार मिला. इनका प्यार ऑनस्क्रीन से ऑफस्क्रीन कब हुआ पता भी नहीं चला, लेकिन दोनों ने अपने नजदीकियों के बारें में कभी स्वीकार नहीं किया.

राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर
1960 के दशक के एकमात्र ऑन स्क्रीन जोड़ी थी, जिसने एक साथ कई सुपर हिट फिल्में दिए हैं. 1969 में आई फिल्म 'आराधना' से यह जोड़ी ने शुरुआत कि और इनको पहली ही फिल्म से लोकप्रियता मिली .

धर्मेंद और हेमा
यह एकमात्र ऐसी जोड़ी हैं जिन्होंने एक साथ करीब 34 फिल्मों में काम किया, इनकी जोड़ी की शुरुआत 1970 में आई फिल्म 'शराफत' से हुई, जिसकी काफी तारीफ हुई फिर सीता गीता, शोले, प्रतिज्ञा, ड्रीम गर्ल जैसी कई फिल्में की

.अनील और श्री देवी
दोनों जब साथ आये तो लोगों ने इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया, इनकी जोड़ी को लोग आज भी याद करते हैं. भले ही यह रियल लाइफ में देवर और भाभी हैं. पर ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देख कर बिलकुल भी नहीं लगेगा.एक साथ इन्होंने मिस्टर इंडिया, लम्हें, जुदाई जैसे हिट फिल्मों में काम किया.

. शाहरुख और काजोल
1990 के दशक में सबसे पसंदीदा जोड़ी रही हैं. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया है. ये फिल्म इतिहास की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म बनी. इनको साथ में फिल्म 'कभी खुशी कभी ग़म', 'कुछ कुछ होता है' 'दिलवाले' में देखी गया है.

रणवीर दीपिका
यह ऑनस्क्रीन जोड़ा अब ऑफस्क्रीन कपल है. दोनों ने एक साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की. राम लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत जैसे सुपर हिट फिल्में एक साथ दी हैं.

गोविंदा और करिश्मा
कॉमेडी जोड़ी के लिए किसी को याद किया जाता तो वह हमेशा से गोविंदा और करिश्मा कपूर ही होंगे. यह जोड़ी ज्यादतर डेविड धवन की फिल्मों में ही एक साथ नजर आती थी. दोनों ने साजन चले ससुराल, राजा बाबू, दुलारा, हीरो नंबर 1 फिल्म की.

.वरुण और आलिया
यह आज के टाइम के बेस्ट जोड़ी है. इन दोनों ने अपने फिल्म की शुरुआत ही एक साथ की. इनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' काफी पसंद की गई.

10. रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
'बचना ऐ हसीनों' से दोनों फिल्मों में एक साथ आए. फिल्म तो उतने अच्छी से नहीं चली पर लोगों ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया. कुछ वक्त बाद'ये जवानी है दीवानी' से इन दोनों ने वापसी की.

VIEW ALL

Read Next Story