10 Moong Dal Dishes: मूंग की दाल से घर पर बनाएं ये 10 रेसेपी; गर्मी में मिलेगी राहत

Siraj Mahi
Jun 02, 2024

मूंग की दाल
मूंग की दाल सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है. इसमें प्रोटीन के साथ पोषक तत्व होते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप मूंग दाल से क्या-क्या बना सकते हैं.

मूंग दाल बड़ी
मूंग की दाल को पानी में डुबा कर उसे बाकीक पीस लें. इसके बाद उसकी बड़ी बना लें. सूखने के बाद इसे ग्रेवी के साथ पकाएं. इसका जायका बेहतरीन होता है.

मूंग दाल पकौड़ी
मूंग की दाल भिगो कर पीस लें. इसमें प्याज और मसाले मिला कर इसकी पकौड़ी बनाएं. यह स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य वर्धक भी है.

मूंग दाल टिक्की
मूंग की दाल को उबाल कर इसमें मसाले और प्याज मिला कर इसे तल लें. हरी चटनी के साथ खाने से इसका मजा दो गुना ज्यादा हो जाता है.

मूंग दाल हलवा
मूंग की दाल को पहले उबालें. फिर इसे पीस कर भून लें. इसके बाद इसमें घी और शुगर मिला कर इसे पका लें. इससे बना हलवा आपको अलग ही जायका देगा.

मूंग दाल चीला
मूंग की दाल को भिगो कर पहले उसको पीस लें, फिर इसके बैटर में मसाले और हरी सब्जियां मिला कर इसका चीला बनाएं. टौमैटो सॉस के साथ ये आपको अलग ही स्वाद देगा.

मूंग दाल लड्डू
मूंग की दाल को पानी में डुबा दें. इसके बाद इसे बारीक पीस लें. अब इसे भून कर इसमें चीनी, घी और मेवे मिलाएं. इसके बाद इसका लड्डू बनाएं. यह बेहतरीन मिठाई है.

मूंग दाल खिचड़ी
मूंग की दाल की खिचड़ी को सिंपल चावल, दाल और पानी के साथ बनाएं. इसके बाद इसे रायते और सलाद के साथ खाएं. इस खाने से आपका पेट ठीक रहेगा.

दाल
मूंग की दाल को टमाटर, लहसुन और घर के मसालों के साथ बनाएं. इसके बाद इसे चावल के साथ खीरे, प्याज, नूींबू और हरी मिर्च के सलाद से खाएं. यह आपको राहत का एहसास दिलाएगी.

VIEW ALL

Read Next Story