अजवाइन का पानी अजवाइन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, और वेट लॉस में मदद करती है. इसके साथ ही पेट की चर्बी को भी कम करती है. एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भिगोकर रख दें, सुबह होकर इसके साथ शहद मिलाकर इसे खाली पेट पीएं.
Jul 26, 2023
सादा पानी : पाचन तंत्र को स्वस्थ रखना है और पेट को कम करना है, तो जितना हो सके उतना पानी पीएं. क्योंकि पानी पीने से बॉडी में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं.
नींबू पानी नींबू में विटामिन-सी, साइट्रिक एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लेवेनॉइड्स होते हैं. ये पेट को साफ करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं. आप इसे किसी भी तरीके से पी सकते हैं, गुनगुने पानी में डालकर या शहद मिलाकर सारे तरीकों से यह काम करता है.
नारियल पानी: इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन, मिनरल्स आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करटे हैं, और वेट लॉस में भी फायदेमंद साबित होते हैं.
सौंफ का पानी : सौंफ आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. सौंफ का पानी आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता हैं. एक चम्मच सौंफ के बीजों को रात भर पानी में भिगो कर रख लें और अगले दिन सुबह-सुबह इस पानी को पी लें.
कॉफी- कॉफी में काफी मात्रा में कैफीन होता है, जो ऊर्जा की मात्रा को कम करता हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है. जिस वजह से वजन कम करने में मदद करता हैं, लेकिन हां सिर्फ ब्लैक कॉफी से ही आपको फायदा मिलेगा.
जीरा पानी जीरा में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं. जीरा एक एंटी ओक्सिडेंट है. इससे वजन जल्दी कम होता हैं. इसमें कम कैलरीज रहती है.
दालचीनी का पानी: दालचीनी से आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल नियंत्रित रहता है. इससे आपकी चरबी भी कम होती है, और वजन भी घटता है.
मेथी दाने का पानी: मेथी दाना एक भारतीय मसाला है, जिसमें एंटी ऑक्सीडेंट और फायबर की मात्रा अधिक होती है. यह आपके शरीर से जहरीले घटक निकालता है.
ग्रीन टी -. पॉलीफेनॉल्स असल में एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी इनफ्लेमेटरी होते है, जो डायबिटीज के मरीजों में दिल के रोगों के खतरे को कम करने में मददगार है, और शरीर की चरबी भी कम करती है.