पानी पूरी (Pani Puri) - यह भारत भर में काफी लोकप्रिय है, और सबसे ज्यादा महिलाएं इसे खाती हैं, जिसमें छोटे पूरी की गोलीयां होती हैं और चटपटी धनिये पत्ती और चटनी के रस से भरी होती हैं.
Jul 27, 2023
चाट (Chaats) चाट विभिन्न प्रकार की व्यंजनों का समूह है, जिसमें भेलपुरी, पपड़ी चाट, सेव पुरी, और आलू टिक्की शामिल हो सकते हैं, यह काफी फ्लेवरफुल होता हैं.
वड़ा पाव (Vada Pav) यह मुंबई का प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसमें आलू वड़ा (पोटैटो बॉल) पाव (बर्गर ब्रेड) में रखकर चटनी और हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है.
समोसा (Samosa) - यह तेल में तले हुए आलू और मसाले से भरे हुए प्याज़ के मिश्रण के एक प्रकार का ट्रांज़िशनल नमकीन है, जो की काफी स्वादिष्ट हैं.यह हर भारतीए का शाम का नाश्ता होता हैं.
पाव भाजी (Pav Bhaji) - यह मसालेदार मिश्रित सब्जी और पाव के साथ सर्व किया जाता है, जो मटर, आलू, गाजर, फूलगोभी और भाजी मसाले से बनता है. खाने में बिल्कुल लाजवाब होता हैं
डोसा (Dosa) - दक्षिण भारत का खास व्यंजन हैं, जो चावल और उड़द दाल से बनता हैं और विभिन्न चटनी और संभार के साथ परोसा जाता है. यह टेस्टी के साथ - साथ हेल्दी भी होते हैं.
छोले भटूरे (Chole Bhature) - नॉर्थ इंडिया में काफी लोकप्रिय हैं यह डिश , इसमें चने की मसालेदार सब्ज़ी और भटूरे (फ्राइड पुरी) होते हैं. यह दिल्ली और पंजाब का ब्रेकफास्ट माना जाता हैं, जो की काफी स्वादिष्ट हैं
कुलचा (Kulcha) इस पंजाबी डिश में फ्लैट ब्रेड जिसे कुलचा कहा जाता है, तवे पर सेंककर बनाया जाता है और इसे अमृतसरी चोले के साथ परोसा जाता है.
झाल मुरी (Jhal Muri) - यह बंगाल का खास स्नैक है, जिसमें मुख्यतः मूरी (पफ्फेड राइस) के साथ मसाले, नमक और चटनी मिलाकर बनाया जाता है. यह काफी सिंपल और टेस्टी होती हैं.
कुल्फी (Kulfi) इंडियन आइसक्रीम का एक विशेष रूप है, जिसमें दूध, मिल्क पाउडर, बादाम और छोटे-छोटे इलायची के गुले बनाकर बनाया जाता है. यह खाने को पूरा करने के लिए सबसे अच्छी हैं.