एक शोध में पता चला है कि जो लोग दिन में आधा घंटा सोते हैं उनकी दिमागी सेहत अच्छी रहती है. वह लोग पगलपन का शिकार नहीं होते हैं.

Siraj Mahi
Jun 20, 2023


उरुग्वे में मौजूद यूनिवर्सिटी ऑफ रिपब्लिक में हुए शोध में बताया गया है कि दिन में सोने से दिमाग के सिकुड़ने की दर सात साल तक कम हो जाती है.


ये शोध स्लीप हेल्थ जनरल में छपा है. शोध के लिए 40 से 69 साल के 4 लाख लोगों को शामिल किया गया.


नतीजे में पाया गया कि जो लोग सोते हैं और जो लोग नहीं सोते हैं उनके दिमाग का अंतर 2.6 से 6.5 साल की उम्र के बराबर था.


रिसर्चर के मुताबिक ये पाया गया है कि जो लोग दिन में सोते हैं वह जैसे-जैसे बड़े होते हैं उनके दिमाग के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं.


अध्ययन में सामने आया है कि जो लोग दिन में सोते हैं उनके दिमाग का आयतन उन लोगों की तुलना में 15.8 घन सेंटीमीटर बड़ा था जो झपकी नहीं लेते थे.


जानकार मानते हैं दिन में सोने से थकान मिटती है. दोबारा काम करने की शक्ति आती है.


दिन में 30 मिनट सोने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़िया रहता है.


दिन में थोड़ा सो लेने से सोचने समझने की ताकत दोबारा आ जाती है.


दिन में सोने से तनाव में राहत मिलती है. जो लोग रात को देर तक जागते हैं उनके लिए दिन में सोना काफी फायदेमंद है.

VIEW ALL

Read Next Story