Food For High Blood Pressure हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से काफी लोग परेशान हैं. इससे निजात पाने के लिए लोग अलग-अलग नुस्खे आजमाते हैं.
Salaam Tv Digital Team
May 25, 2023
बीपी की समस्या से निजात पाने के लिए डॉक्टर अकसर दवाई खानी की सलाह देते हैं, लेकिन इसके साथ डाइट भी सही होना जरूरी है
ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसे 5 फूड्स लेकर आए हैं जो हाई बीपी में काफी लाभकारी साबित होंगे.
पंपकिन सीड्स पंपकिन सीड्स में मैगनीशियम, पोटाशियम और आर्जीनिन मिलता है. जो नसों को खोलने का काम करते हैं और बीपी को मैंटेन करते हैं.
नींबू नींबू में कई तरह के विटामिन्स और मिनिरल्स होते हैं जो हाई बीपी को कम करने का काम करते हैं. इसके लिए आप नीबूं पानी का सेवन कर सकते हैं
पिस्ता पिस्ता में अच्छी मात्रा में पोटिशयम मिलता है जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को मैनेज करने का काम करता है. दिन में एक मुट्ठी पिस्ता खाना सही हैं.
गाजर गाजर भी हाई बीपी को नॉर्मल करने का काम कपती है. इसमें फिनोलिक कंपाउंड होते हैं जो नसों को रिलैक्स करते हैं और सूजन को घटाते हैं.
टमाटर का जूस टमाटर का जूस हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करता है. इसमें पोटाशियम और लाइकोपेन नाम का कंपाउंड मिलते हैं जो हाई बीपी को रेगुलेट करने में मदद करते हैं