सांप कई पौधों को बहुत पसंद करता है. इन पौधों को कभी अपने गार्डन में न लगाएं

Siraj Mahi
Jul 02, 2024

पसंदीदा जगह
धरती पर सांप सबसे ज्यादा खतरनाक प्राणियों में से एक है. फूड चेन का हिस्सा होने की वजह से ये इंसानों के पास रहते हैं. इस खबर में जानते हैं कि सांप किन पौधों के पास ज्यादा रहता है.

लंबी घास
लंबी और घनी घास सांपों को बहुत पसंद होती है. लंबी घास में सांपों के लिए छिपना और शिकार आसान हो जाता है. इसमें बहुत सारे कीड़े होते हैं, जिससे उन्हें शिकार के मौके मिलते हैं.

जमीन से लगी घास
जमीन से लगी घास सांपों को बहुत पसंद होती है. इससे उन्हें ठंडक मिलती है. इसमें वे छिप जाते हैं. गार्डन में जमीन से लगी घास सांपों के रेंगने के लिए बहुत आरामदायक होती है.

बेरी की झाडियां
बेरी की झाड़ियां साप को बहुत पसंद आती हैं. इस पर वह चिड़ियों और छोटे जानवरों का शिकार करता है. यहां उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाना मिल जाता है.

फूलों के पौधे
फूलों के पौधे भी सांप को बहुत पसंद आते हैं. फूलों का रस चूसने कीड़े आते हैं. इन्हें खाने मेंढक आते हैं. मेंढक को खाने के लिए सांप आते हैं.

चट्टानों का बगीचा
सांपों को चट्टानों का बगीचा बहुत पसंद आता है. इसमें वह छिपते हैं. इसके आस पास छोटे जानवर होते हैं, जिन्हें वो खाते हैं. यहां वो धूप भी सेंकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story