इतनी गर्मी में सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये नाश्ते; पूरी दिन रहेगी ताजगी
Siraj Mahi
May 15, 2024
दही पोहा पोहा चावल से बनता है. इसमें अच्छे न्यूट्रिशन होते हैं. इसको बनाने के लिए पहले पोहा को पानी में नर्म होने तक भिगोएं. इसके ऊपर दही, खीरा, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च का सलाद डालें.
सत्तू पराठा रायता भारत में रायता मसालेदार खाने के साथ परोसा जाता है. दही में पानी, कटा हुआ खीरा, पुदीना और रायता मसाला डालें. इसे सत्तू के पराठे के साथ खाएं.
केला स्मूथी ठंडे दूध के साथ केला मिक्स करें. इसमें एक मुठ्ठी बादाम, स्वादअनुसार शहद, एक चुटकी दालचीनी लकड़ी डालें. इनको सबको अच्छे से मिक्स करे दें.
टोज्जस सलाद हल्के और सेहतमंद नाश्ते के लिए सलाद खाएं. इसके लिए भिगोई हुई मूंग, छोले, खीरा, शिमला मिर्च और टमाटर मिलाएं. इसमें ऊपर से नींबू निचोड़ दें. इसमें नमक डालकर खाएं.
मसाला छास छास या बटरमिल्क गर्मियों में पिया जाने वाला सबसे बेहतरीन पेय है. मसाला छास बनाने के लिए दही में पानी, जीरा पाउडर, पुदीना की पत्ती, अदरक और हरी मिर्च डालें. इन सबको मिला दें.
इडली चाट इडली को काटकर प्लेट में सजा लें. इसके ऊपर इमली की चटनी, हरी चटनी, कटा हुआ प्याज, टमाटर और बेसन की सेव डालें. बेहतरीन चाट तैयार है.