शांति से शुरुआत कई कामयाब व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत शांत चिंतन से शुरू करते हैं. इसमें ध्यान, प्रार्थना या बस चुपचाप एक कप चाय का आनंद लेना शामिल हो सकता है. इससे वह अपने दिन भर के काम करने का प्लान बना पाते हैं.
गितविधियां सुबह अपने आपको थोड़ा हिलाना बहुत बेहतर होता है. चाहे वह तेज चलना हो, योग हो या जिम में कसरत हो. इससे मूड भी अच्छा होता है. इससे आप दिन में चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होते हैं.
बदन को ऊर्जा अपने दिन की शुरुआत अच्छे नाश्ते से करें, जो पूरे दिन आपके ऊर्जा स्तर और फैसला लेने की क्षमता को बेहतर बनाए रखता है. नाश्ते में अनाज, फल, अंडे, दही या नट्स जैसे प्रोटीन वाली चीजें लें.
योजना बनाएं अपने दिन की योजना बनाने के लिए 10-15 मिनट का समय काफी होगा. सुबह अपने उन कामों को लिख लें जो बहुत जरूरी हैं. प्लान करने से आप अपने दिन के काम को वक्त पर खत्म कर सकते हैं.
तकनीकि का कम इस्तेमाल सुबह उठते ही सबसे पहले ईमेल, सोशल मीडिया या समाचार न देखें. इससे आप थक जाएंगे. इसके बजाय, इस समय का उपयोग ऐसी गतिविधियों के लिए करें जो आपके मन को शांत रखे. जिससे दिन अच्छा हो.
कृतज्ञता को अपनाएं अपनी जिंदगी में अच्छी चीजों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हर सुबह वक्त निकालें, चाहे वह आपका स्वास्थ्य हो या प्रियजन हों. यह काम आपकी मानसिकता को सकारात्मक बना सकता है.
कठिनाई शुरू में इन कामों को करने से दिक्कत हो सकती है. लेकिन वक्त के साथ ये आसान हो जाएगा. इन आदतों को अपनाकर आप अपने को और प्रोडक्टिव बना सकते हो.