एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के बेटे रुहान ने अपने पिता को बोला अब्बा, तो इमोशनल हो गए एक्टर
Tauseef Alam
May 30, 2024
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने बेटे रुहान से बहुत प्यार करते हैं.
हाल में ही शोएब ने कहा था कि उनके बेटे रुहान ने उन्हें अब्बा कहा था. उनका दावा था कि रूहान ने पहली बार अब्बा बोला था.
जिससे वह बहुत ज्यादा खुश हैं और अपने बेटे के लिए खास गिफ्ट लेकर आए हैं. दरअसल, एक्टर शोएब ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि रुहान ने पहली बार बेटा अब्बा बोला है, इसलिए सोच रहा हूं कि उसके लिए एक गिफ्ट लूं.
इसके बाद दीपिका और शोएब टॉय शॉप जाते हैं और रुहान के लिए रेड कलर की फरारी गाड़ी लेते हैं.
इसके बाद शोएब आगे कहते हैं कि मैंने सोचा नहीं था कि मैंने अपने बेटे के लिए रेड फरारी ले ली है. सबसे अच्छी बात है कि यह 1 ही पीस बचा था, जिसे हमने ले लिया.
पहली बार हमने रुहान के लिए शॉपिंग की है और मुझे काफी मजा आया. काफी मैं खुश हूं.
इसके बाद शोएब अपने बेटे को गाड़ी में बिठाते हैं और रुहान भी काफी मस्ती करता है. इसके अलावा एक्टर अपने बेटे के लिए काफी गिफ्ट लेकर आते हैं. इस दौरान वह काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं.
वाजेह हो कि एक्टर शोएब आखिरी बार झलक दिखलाजा 11 सीजन में नजर आए थे. इस शो में उनके डांस को काफी पसंद किया गया था.
वहीं हाल में ही एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने इस्लाम अपना लिया है. उन्होंने खुद ऐलान किया था कि वह इस्लाम अपना चुकी हैं.