चाय के साथ आपने प्याज और आलू के पकौड़े तो कई बार खाए होंगे.

Tauseef Alam
Aug 29, 2023


क्या आपने कटहल का पकौड़ा खाया है, इसके पकौड़े का स्वाद आपका मूड बना देगा.


कटहल का पकौड़ा फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है.


इसे खाने के बाद कब्ज़ और एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है.


कटहल का पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को छील कर छोटे-छोटे पीस में काट लें.


कुकर में ½ कप पानी, ¾ चम्मच नमक और 1 चुटकी हींग डालकर आंच पर रख दें और इसे उबाल लें.


एक पैन में तेल डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. इसके बाद बेसन और चावल का आटा में नमक और अंदाज से थोड़ा सा पानी डालकर घोल बना ले.


इसके बाद घोल में लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, सौंफ और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला ले. इसमें एक चम्मच तेल भी डालकर मिलाएं. अब इस घोल में उबले हुए कटहल के टुकड़े डालकर मिला ले और इसके साथ हल्दी भी मिलाएं.


अच्छे से कड़ाही में तेल गर्म कर ले और बेसन में सने कटहल के मिक्सचर को गोल-गोल शेप देकर गोल्डेन ब्राउन होने तक तलें.


कटहल का पकौड़ा तैयार हो जाएगा. चाय के साथ कटहल का पकौड़ा खुद भी खाएं और मेहमानों को सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story