इस तरह से घर पर बनाएं आंवले का मुरब्बा, आसान है रेसेपी

Siraj Mahi
Oct 07, 2023

सबसे पहले 250 ग्राम आंवले लें. उसमें छुरी से कई चगह छेंद कर लें.

एक बर्तन में पानी डालें. इसमें एक नींबू निचोड़ कर 4-5 घंटे के लिए उसमें आंवले डुबा दें.

अब आंवलों को बाहर निकाल लें और थोड़ी देर तक उसका पानी निचुड़ने दें.

एक दूसरे बर्तन में पानी लें. उसमें आंवलों को नर्म होने तक उबाल लें.

अब आंवलों को पानी से निकाल लें. इसका पानी निचुड़ने दें.

अब एक बर्तन में 250 ग्राम चीनी, नींबू और पानी डालें. इसकी चाशनी तैयार कल लें.

अब इस चाशनी में आंवलों को डालें और धीमी आंच पर थोड़ी देर तक पकने दें.

ठंडा होने के बाद इसे टाइट डिब्बे में भर कर रख लें.

आप चाहें तो चाशनी में इलाइची डाल सकते हैं. इससे अच्छी खुशबू आएगी.

VIEW ALL

Read Next Story