'मोगैंबो' को नहीं भूले लोग
अमरीश पुरी का नाम आते ही 'मोगैंबो' का किरदार आंखों के सामने आ जाता है. 'मिस्टर इंडिया' का 'मोगैंबो' आज भी लोगों को याद है.

Jun 22, 2023

तांत्रिक भैरोनाथ का रोल
फिल्म 'नगीना' में तांत्रिक भैरोनाथ का रोल उनके करियर का एक यादगार रोल रहा है. बड़े-बड़े आंखों वाले सपेरे को लोगों ने ख़ूब पसंद किया.

जनरल डॉन्ग बने अमरीश पुरी
'तहलका' में अमरीश पुरी द्वारा निभाया गया जनरल डॉन्ग का रोल आज भी लोगों के ज़हन में ताज़ा है.

राजा साहब का ख़ौफ़
'कोयला' में अमरीश पुरी ने राजा साहब बनकर फैंस को अपना दीवाना बना लिया था. फिल्म में उनका रोल बहुत दमदार था.

'नायक' में बने मुख्यमंत्री
अमरीश पुरी के यादगार रोल में फिल्म 'नायक' के मुख्यमंत्री बलराज चौहान आज भी हर किसी को याद हैं.

'चुनिया मामा' बने अमरीश पुरी
सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' में अमरीश पुरी ने चुनिया मामा का रोल अदा किया. इस रोल को निभाने के बाद लोगों को उनसे डर लगने लगा.

गु़स्सैल बैरिस्टर इंद्रजीत चढ्ढा
अमरीश पुरी ने हर किरदार को शिद्दत से निभाया. फिल्म 'दामिनी' के बैरिस्टर इंद्रजीत चढ्ढा के रोल को लोगों ने ख़ूब पसंद किया.

ठाकुर भूपेंद्र सिंह की दहशत
फिल्म 'आज का अर्जुन' के ज़मीदार ठाकुर भूपेंद्र सिंह के रोल में अमरीश पुरी ने ख़ूब वाहवाही लूटी.

अशरफ़ अली आज भी है याद
लोगों को आज भी फिल्म 'ग़दर एक प्रेम कथा' का अशरफ अली याद है. इस फिल्म में अमरीश पुरी के डायलॉग को ख़ूब पसंद किया था.

बलदेव सिंह को मिला प्यार
'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' में अमरीश पुरी के रोल को भला कौन भूल सकता है. बलदेव सिंह के किरदार को लोगों ने ख़ूब सराहा.

VIEW ALL

Read Next Story