Ashwagandha Benefits अश्वगंधा खाने फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. ये सेहत के लिए काफी उमदा माना जाता है. अश्वगंधा को ना केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी खा सकती हैं.
Jun 12, 2023
अश्वगंधा के फायदे पुराने वक्त से अश्वगंधा का इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को ठीक करने और एक हेल्दी लाइफ जीने के लिए किया जाता रहा है.
मासपेशियों की मजबूती कमजोर मासपेशियों के कारण थकान जल्दी होती है और हाथ, पैर और शरीर के दूसरे अंगों में दर्द की समस्या बन जाती है. ऐसे में अश्वगंधा एक बेहतरीन चीज है.
दिमाग को बढ़ाता है कई रिसर्च में देखा गया है कि अश्वगंधा दिमाग की क्षमता को बढ़ाने का काम करता है. ये याददाश्त को तेज करता है और जिन लोगों को भूलने की समस्या है उन्हें दूर करता है.
थकान को कम करता है ज्यादा काम करने या फिर एक्सरसाइज करने के कारण मासपेशियां थक जाती हैं. ऐसे में अश्वगंधा थकान को दूर करने का काम करता है और शरीर चुस्त रहता है.
पुरुषों के लिए बेहतरीन चीज पुरुषों के लिए अश्वगंधा काफी बेहतरीन चीज माना जाता है. ये स्पर्म प्रोडक्शन को बढ़ाता है और गुप्तांग में तनाव को बेहतर करता है.
नींद बेहतर करता है जिन लोगों को नींद की समस्या रहती है उनके लिए अश्वगंधा काफी लाभकारी माना जाता है. ये नींद को बेहतर बनाता है.
पीरियड्स जिन महिलाओं के पीरियड्स इरेग्युलर रहते हैं उनके लिए अश्वगंधा काफी बेहतरी चीज है. ये पीरियड्स को नियमित करने का काम करता है.
Ashwagandha Side Effects अश्वगंधा हालांकि काफी सेफ माना जाता है लेकिन कुछ लोगों को इससे परहेज करना चाहिए. जैसे गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाएं. जिन लोगों को अभी-अभी सर्जरी हुई हो या जिन लोगों को थायराइड की समस्या है,
कैसे खाएं अश्वगंधा अश्वगंधा का सेवन पाउडर या फिर टेबलेट के रूप में किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स अश्वगंधा दूध के साथ लेने की सलाह देते हैं. हालांकि आप इसे पानी या जूस के साथ भी ले सकते हैं.