Asia Cup 2023 एशिया कप का आगाज होने जा रहा है. इससे पहले एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के एशिया कप स्क्वाड पर सवाल खड़े किए हैं.
Sami Siddiqui
Aug 28, 2023
एबी डिविलियर्स ने क्या कहा? एबी डिविलियर्स ने युजवेंद्र चहल को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सेलेक्शन कमेटी को चहल को टीम में रखना चाहिए था.
लेग स्पिनर हैं चहल साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी का मनना है कि टीम में लेग स्पिनर को जगह जरूर मिलनी चाहिए.
"मेरे लिए निराशाजनक" एबी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,"चहल को ड्रॉप करके अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि वह किन खिलाड़ियों को चुनेंगे. ये मेरे लिए निराशाजनक है.'
चहल काफी उपयोगी एबी ने कहा कि चहल काफी उपयोगी साबित होते हैं. टीम में लेग स्पिनिंग का विकल्प होना जरूरी है. हम जानते हैं कि वह कितनी टैलेंटेड हैं.
चहल के स्टैट्स चहल ने 2021 से अब तक 18 वनडे खेले हैं. जिसमें उनका औसत 26.62 का रहा है और उन्होंने 29 विकेट लिए हैं.
कई लोगों ने उठाए सवाल इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली. जिस वजह से कई एक्सपर्ट्स ने सवाल भी उठाए हैं.
अजीत अगरकर ने क्या कहा? चहल को लेकर अजीत अगरकर ने कहा था कि चहल ने भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन दो कलाई के स्पिनर्स का फिट रहना काफी मुश्किल है. ऐसे में हम कुल्दीप के साथ गए हैं.