गर्मी
मानसून के आते ही लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल जाता है.

Tauseef Alam
Aug 24, 2023

बीमारियां
लेकिन मानसून अपने साथ कई तरह की बीमारियों को भी लेकर आता है.

हेल्थ एक्सपर्ट
मानसून में हेल्थ एक्सपर्ट कुछ चीजों से परहेज करने की सलाह देते हैं.

दही
बरसात के मौसम में दही खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है.

मीट
बारिश के मौसम में ज्यादा चर्बी वाला या रेड मीट भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है.

सलाद
इस मौसम में सलाद नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इनमें कीड़े होने का खतरा होता है.

सी फूड
मानसून में सी फूड नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है. इस वजह से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है.

मशरूम
डॉक्टर्स का मानना है कि बारिश के मौसम में मशरूम नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह जमीन में उगती है. इस वजह से इंफेक्शन का खतरा होता है.

हरी सब्जियां
बारिश के मौसम में हरी सब्जियां जैसे साग, पालक नहीं खाना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक, बरसात में फंगस इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.

मसालेदार
बारिश के मौसम में तली और मसालेदार खाने से शरीर में फैट और पित्त बढ़ता है.

VIEW ALL

Read Next Story