Bad Breath Causes सांस की बदबू आने का कारण कोई एक नहीं होता है. ऐसे में हम आपको सांस की दुर्गंध की वजह बताने वाले हैं, जिसे आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके मुंह से बदबू क्यों आ रही है.
Sami Siddiqui
Aug 09, 2023
खाना जब हम खाना खाते हैं तो उसके छोटे पार्टिकल हमारे दातों के बीच फंस जाते हैं जिसकी वजह से सांस में दुर्गंध आती है. ऐसे में आप खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर किया करें.
तंबाकू जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनके सांस में दुर्गंध आने लगती है.
खराब हाईजीन जो लोग रोजाना ब्रश नहीं करते हैं और खासतौर पर रात में ब्रश करके नहीं सोते हैं उनको सांस में दुर्गंध की समस्या ज्यादा होती है.
मुंह का सूखना लार मुंह की सफाई करने का काम कपती है. ये बदबू को घटाती है, लेकिन जिनका मुंह सूखता है उन्हें ये सांस की बदबू की समस्या हो जाती है.
दवाई अगर आपकी दवाई चल रही है तो हो सकता है कि आपके मुंह में इसी की वजह से बदबू आ रही हो.
इन्फेक्शन मुंह में इन्फेक्शन होना सांस की बदबू का कारण बनता है. अगर आपको कोई दांत खराब है या फिर मुंह में चोट है तो हो सकता है कि आपकी सांस में इसी वजह से बदबू आ रही है.
पेट की खराबी डाइजेशन खराब होने के कारण भी मुंह में बदबू की समस्या होती है. जिन लोगों का पेट साफ नहीं रहता है उन्हें सांस में बदबू आने लगती है.
सांस की दुर्गंध से कैसे निजात पाएं (Bad breath remedies) हर रोज ब्रश जरूर करें. खासतौर पर रात को सोते समय ब्रश जरूर किया करें. इसके अलावा खाने के बाद कुल्ला जरूर करें.
डाइजेशन वहीं अगर आप डाजेशन के कारण. आपकी सांस से दुर्गंध से परेशान हैं तो आप हर रोज खाली पेट सुबह सैंफ के पानी का सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही डॉक्टर को जरूर दिखाएं