Beetroot Benefits
इस खास रेसेपी को बनाने के लिए आपको चुकंदर के साथ कई और चीजें भी लेनी होंगी.

Sami Siddiqui
Jun 18, 2023

ये चीजें लेनी होंगी
चुकंदर की इस रेसेपी को बनाने के लिए आपको दही, चुकंदर, जीरा और काला नमक लेना होगा.

चुकंदर को घिसें
आधा चुकंदर लेकर कद्दूकस पर घिस लें, फिर इसे दही में मिला लें और स्वाद अनुसार नमक डाल लें.

जीरा
जीरे को तवा पर हलका भून कर पीसें और इस मिश्रण में डाल कर अच्छे से मिला लें.

लंच में कर सकते हैं सेवन
आप इस रेसेपी का सेवन दोपहर में खाने के बाद कर सकते हैं या आप इसे शाम के स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं.

पेट के लिए लाभकारी
चुकंदर की इस रेसेपी का हर रोज सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया सही रहेगी. इसमें गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं.

ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है
इसके अलावा इसमें सिट्रुलिन पाया जाता है जो नसों को खोलने का काम करता है जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर मैंटेन रहता है.

गर्मियों में लाभकारी
गर्मियों के मौसम में ये शरीर को ठंडा रखने का काम करती है.

खून बढ़ाती है ये रेसेपी
जिन लोगों में खून की कमी है उनके लिए चुकंदर काफी फायदेमंद मानी जाती है. ये खून बढ़ाने का काम करती है.

बेहतरीन मसल्स पंप
जिम जाने वालों के लिए ये रेसेपी प्री-वर्कआउट की तरह काम करेगी. उन्हें जिम में अच्छा पंप देखने को मिलेगा.

स्किन के लिए लाभकारी
इसके अलावा ये रेसेपी स्किन के लिए भी काफी लाभकारी मानी जाती है. ये चेहरे पर चमक लाती है और एक ग्लोइंग त्वचा मिलती है.

VIEW ALL

Read Next Story