पौष्टिक गुणों से भरपूर सहजन की खूबियों का कायल केंद्र सरकार भी हो गई है. सहजन का पेड़ सिर्फ एक वनस्पति ही नहीं, बल्कि पॉवर हाउस भी है.
Siraj Mahi
Jun 24, 2023
चंद रोज पहले केंद्र की ओर से राज्यों को कहा गया कि वे प्रधानमंत्री पोषण योजना में सहजन के साथ स्थानीय स्तर पर सीजन में उगने वाले पोषक तत्वों से भरपूर पालक व अन्य शाक-भाजी एवं फलियों को भी शामिल करें.
अपनी खूबियों के नाते, ऐसे बच्चों के अलावा किशोरियों, मां बनने वाली महिलाओं के लिए सहजन वरदान साबित हो सकता है.
वैज्ञानिकों के मुताबिक सहजन की पत्तियों एवं फलियों में 300 से अधिक रोगों की रोकथाम के गुण होते हैं. इनमें 92 तरह के विटामिन्स, 46 तरह के एंटी ऑक्सीडेंट, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं.
सहजन में विटामिन सी- संतरे से सात गुना, विटामिन ए- गाजर से चार गुना, कैल्शियम- दूध से चार गुना, पोटैशियम- केले से तीन गुना,
प्रोटीन- दही से तीन गुना ज्यादा होता है.
जानकार बताते हैं कि दुनिया में जहां-जहां कुपोषण की समस्या है, वहां सहजन का वजूद है.
दक्षिणी भारत के राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में इसकी खेती होती है. साथ ही इसकी फलियों और पत्तियों का कई तरह से प्रयोग भी.
इसकी पत्तियों के रस को पानी के घोल में मिलाकर फसल पर छिड़कने से उपज में सवाया से अधिक की वृद्धि होती है. सहजन.
औषधीय, खनिज व विटामिन गुणों से भरपूर है। कुपोषण को दूर करने में सबसे कारगर है।