Benefits of Garlic Tea लहसुन को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. कोलेस्ट्ऱॉल से लेकर ये कई चीजों में लाभदायक है.
Sami Siddiqui
Sep 04, 2023
लहसुन की चाय लेकिन क्या आपको पता है कि लहसुन की चाय की भी काफी लाभकारी मानी जाती है और इसे पीने के ढोरों फायदे हैं. तो चलिए जानते हैं लहसुन की चाय कैसे बनाएं और इसे पीने के क्या फायदे हैं.
कैसे बनाएं चाय एक पैन में 1 कप पानी उबाल लें, इसमें 2-3 कली लहसुन की डालें और 2 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक चम्मच शहद और नींबू रस मिलकर इसे पी लें.
लहसुन चाय पीने के फायदे इसे पीने से कफ, नजला और जुखाम की समस्या नहीं होगी.
वेट लॉस ये मेटाबोलिक रेट तेज करेगी जिससे वजन घटाने में आपको आसानी होगी.
एंटी कैंसर लहसुन की चाय में एंटी कैंसर प्रोपर्टीज पाई जाती हैं. ये कैंसर होने की संभावना को कम कर देती है.
इम्यूनिटी लहसुन की चाय आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करेगी. इसमें एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज भी पाई जाती हैं.
हार्ट के लिए फायदेमंद लहसुन की चाय कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करेगी और हाई बीपी की समस्या को भी दूर करेगी.
डिटॉक्स इसे आप डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
Disclaimer ये नुस्खा सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी भी चीज के सेवन से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें.