शकरकंद के सेवन से हार्ट की समस्या होगी छू-मंतर; खाने के हैं ये गजब के फायदे

Tauseef Alam
Sep 06, 2023

बाल
शकरकंद में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक और बीटा-कैरोटिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.

झुर्रियां
शकरकंद में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाया जाता है, जो चेहरे की झुर्रियों दूर करने में मदद करता है.

आंख
शकरकंद में ल्यूटिन, जेक्सैंथिन के साथ-साथ एस्कॉर्विक एसिड भी पाया जाता है, जो आंखों को कई बिमारियों से बचाता है.

दर्द
एक शोध के मुताबिक, शकरकंद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-अर्थराइटिस गुण पाए जाते हैं. शकरकंद सूजन और जोड़ो के दर्द को कम करता है.

मस्तिष्क
एक शोध के मुताबिक, शकरकंद याददाश्त और सीखने की क्षमता को बढ़ा सकता है. इसमें एंथोसायनिन नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है.

अस्थमा
शकरकंद में कैरोटीन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो अस्थमा की बीमारियों में लाभदायक है.

हार्ट
हार्ट की समस्या को दूर करने के लिए शकरकंद का सेवन करना चाहिए. इसमें पोटैशियम मिलता है, जो हाई बीपी की समस्या को दूर करता है और आपका हार्ट हेल्दी रहता है.

कैंसर
शोध के मुताबिक, शकरकंद के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर को पनपने से रोक सकते हैं.

पाचन
पाचन संबंधित समस्या को दूर करने में शकरकंद फायदेमंद होता है.

VIEW ALL

Read Next Story