मनाली में बिताएं यादगार पल
मनाली को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. यह सबसे फेमस हनीमून डेस्टिनेशन में से एक है. यहां की नेचुरल ब्यूटी आपका मन मोह लेगी.

Sabiha Shakil
Jun 15, 2023

श्रीनगर कपल्स की पहली पसंद
श्रीनगर अपनी ख़ूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है. यहां पर आप अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं. श्रीनगर अपनी शांत और खूबसूरत झीलों के लिए फेमस है.

माउंट आबू में सुकून का एहसास
माउंट आबू में जाकर आपको सुकून का एहसास होगा. राजस्थान में यह एक मात्र हिल स्टेशन है. कम बजट में आप अपना हनीमून एंजॉय कर सकते हैं.

झीलों के शहर में हनीमून
उदयपुर झीलों के लिए जाना जाता है. लोग इनकी खूबसूरती का लुत्फ उठाने जाते है. महल, झीलें, मंदिर और मॉल्स यहां सबह कुछ मौजूद है. आप अपने पार्टनर के साथ यादगार वक्त गुजार सकते हैं.

नैनीताल के दिलकश नज़ारे
नैनीताल अपने दिलकश प्राकृतिक दृश्यों की वजह से हनीमून के लिए काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है. यहां बोटिंग करने का अपना ही मज़ा है.

गोवा में करें रोमांस
गोवा का शुमार हनीमून मनाने के लिए सबसे सुन्दर जगह के तौर पर किया जाता हैं. यहां जाकर आपको काफी रोमांटिक फील होगा. गोवा खूबसूरत बीचों के लिए बहुत मशहूर है.

परफेक्ट डेस्टिनेशन है कर्नाटक
कर्नाटक हनीमून के लिए बेस्ट जगह है. कर्नाटक के कुर्ग को भारत का 'स्कॉटलैंड' भी कहते हैं. ये हिल स्टेशन हनीमून मनाने गए कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

ख़ूबसूरत बाग़ानों की करें सैर
दार्जिलिंग दुनिया के टॉप क्लास हिल स्टेशनों में शुमार किया जाता है. यहां कम खर्च में हनीमून एंजॉय कर सकते हैं. टॉय ट्रेन के साथ-साथ चाय के खूबसूरत बागानों की सैर करके अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं.

ऊटी में मनाए हनीमून
हनीमून मनाने के लिए आप ऊटी भी जा सकते हैं .ऊटी अपनी सुंदरता के लिए बहुत मशहूर हैं. पहाड़ियों से घिरा हुआ यहां का हरा भरा माहौल कपल्स को अपनी ओर खींचता है.

मरीन ड्राइव पर करें एंजॉय
भारत का दिल कहे जाना वाला मुंबई कपल्स के घूमने के लिए बेहद खूबसूरत शहर है. यहां आप अपने पार्टनर के साथ मेमोरेबल मोमेंट्स बिता सकते हैं. जुहू बीच और मरीन ड्राइव पर टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story