पेट्रोल की चिंता नहीं अगर पेट्रोल के बढ़ती कीमतों ने आपकी हालत खराब कर रखी है, तो घर ले आइए इन 5 बाइक्स में से कोई एक. यह पेट्रोल पीती नहीं बल्कि सूंघ कर चलती है. 1 लीटर पेट्रोल में 75 से 80 / km तक का माइलेज आसानी से दे देती है, और इनकी कीमत भी काफी कम है.
Salaam Tv Digital Team
Oct 31, 2023
बजाज CT 100 बजाज सीटी 100 को भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक के रूप में जाना जाता है. यह मोटरसाइकिल 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है. इसमें आपको सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड 102 सीसी का इंजन मिलता है.
लीटर में जाती है 75 किमी इसकी टंकी में 10.5 लीटर तेल आता है. ये बाइक 1 लीटर में 75 किमी का माइलेज देती है. इसकी एक्स शो-रूम कीमत ₹57,702 है.
TVS स्पोर्ट्स TVS स्पोर्ट्स एक सस्ती और हल्की मोटरसाइकिल है. इस बाइक में आपको सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्शन एयर कूल्ड स्पार्क इग्निशन 119.7cc मिलता है.
73 किमी का माइलेज, कीमत 72,548. TVS स्पोर्ट्स की एक्स-शोरूम कीमत 72,548 है. इसकी टंकी में एक बार में 10 लीटर तेल आता है.
स्प्लेंडर प्लस ये बाइक भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. ग्रामीण भारत में इस बाइक के लिए अलग ही भरोसा देखने मिलता है.
70 किमी का माइलेज एक लीटर में स्प्लेंडर प्लस 70 किमी का माइलेज देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67405 है.
बजाज प्लैटिना 100 बजाज प्लैटिना भारत में सबसे कम खर्चो में चलने वाली बाइक है. इसमें 115.45 cc के इंजन के साथ और बाइक के मुराबले लंबी सीट मिलती है.
90 किमी का माइलेज इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 68,363 है, ये एक लीटर में 90 किमी का माइलेज देगी.
होंडा सीबी शाइन होंडा की ये बाइक अपने मुकाबले में आने वाली और बाइकों से भारी और बड़ी लगती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 73,352 रुपये से लेकर 78,147 रुपये तक है.
125 CC इंजन ये बाइक 125 CC के धासू इंजन के साथ आती है और यह आसानी से 70 / KM तक का माइलेज निकाल देती है.