लोकसभा चुनाव में जादुई आंकड़ा छूने के लिए BJP का गणित; इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को दिए टिकट
Mar 14, 2024
दूसरी लिस्ट भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट बुधवार को जारी कर दी.
तीन मुख्यमंत्री लिस्ट में हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर सहित तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं.
ये हैं कैंडिडेट भाजपा ने जिन पूर्व मुख्यमंत्रियों को टिकट दिया है उसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हैं.
यहां से टिकट मनोहर लाल खट्टार हरियाणा की करनाल सीट से, बसवराज बोम्मई कर्नाटक की हावेरी सीट से और त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड की हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ेंगे.
मनोहर लाल खट्टार मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री थे. वह दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने. पहले 26 अक्टूबर 2014 से 27 अक्टूबर 2019 तक, दोबारा 27 2019 से अक्टूबर से मार्च 2024 तक.
बसवराज बोम्मई बसव राज बोम्मई करनाटक के 23वें मुख्यमंत्री थे. वह 28 जुलाई 2021 से 20 मई 2023 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे. अब बसवराज बोम्मई को कर्नाटक की हावेरी सीट से लोकसभा टिकट मिला है.
त्रिवेंद्र सिंह रावत त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के 8वें मुख्यमंत्री थे. वह 18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे. अब उन्हें भाजापा ने भाजपा ने हरिद्वार से लोकसभा टिकट दिया है.