शाम को 500 ग्राम काले चने पानी में डुबा कर रख दें.

Siraj Mahi
Jul 17, 2023


सुबह जब चने पूरी तरह से फूल जाएं तो उन्हें पानी से निकाल लें और उनमें से खराब चने अलग कर दें.


इसके बाद कुकर में 100 ग्राम तेल गर्म करें.


इसमें 2 मीडियम साइज कटा हुआ प्याज डालें.


जब प्याज लाल हो जाए तो इसमें चना डाल दें.


इसके बाद इसमें बारीक कटा हुए एक टमाटर और दो कटी हुई हरी मिर्च डाल दें.


इसके बाद इसमें दो चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच गरम मसाला डालें.


अब इसमें दो कप पानी डालकर इन सबको अच्छे से मिला दें और तेज आंच पर एक सीटी लगाएं.


सीटी आने के बाद फ्लेम को सबसे कम पर रख दें. अब इसे 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.


इसके बाद चूल्हा बंद कर दें. ठंडा होने पर परोसें. इसे आप टमाटर, प्याज, नींबू और हरा धनिया से गार्निश कर सकते हैं.

VIEW ALL

Read Next Story