Board Exams अभी तक सीबीएसई स्कूलों में नियम था कि साल में एक बार बोर्ड एग्जाम होंगे, लेकिन अब यह नियम बदलने वाला है.
Sami Siddiqui
Aug 23, 2023
दो बार होंगे एग्जाम अब साल में दो बार बोर्ड एग्जाम कराए जाएंगे. बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है.
क्यों लिया गया है फैसला मंत्रालय के मुताबिक इस पैटर्न का मकसद छात्रों की समझ का मूल्यांकन करना है. इसके साथ ही याद रखने की जरूरत को कम करना है.
दो भाषाएं पढ़नी होंगी अब 11वीं और 12वीं के छात्रों को कम से कम दो भाषाएं पढ़नी होंगी. खास बात ये है कि भाषाओं में एक भाषा भारतीय होनी चाहिए. पहले एक भाषा ऑप्शनल में होती थी.
बनाई गई दो समीतियां एनसीईआरटी ने करिकुलम पर दो समितियां बनाई हैं, जो राष्ट्रीय निरीक्षण समिति और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक समिति हैं.
शिक्षा मंत्री ने क्या कहा? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि ये दोनों कमेटी 21वीं सदी की जरूरतों के मुताबिक और मूल भारतीय सोच पर आधारित सैलेबस तैयार करेंगी.
इस कमेटी में कौन है? इस कमेटी में इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देबरॉय हैं
शंकर महादेवन भी शामिल इनके अलावा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल, फेमस सिंगर और सॉन्ग राइटर शंकर महादेवन समेत कई सदस्य हैं.