Boiled Egg Benefits
अंडे को कंप्लीट फूड का दर्जा दिया गया है. इसे खाकर ज्यादातर न्यूट्रीएंट्स शरीर को मिल जाते हैं. वहीं इसे प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत माना जाता है.

Sami Siddiqui
Jul 11, 2023

लीन प्रोटीन सोर्स
अंडे में बेहतरीन क्वालिटी का प्रोटीन मिलता है. एक अंडे में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन होता है जो आसानी से शरीर में एब्जोर्ब हो जाता है. अंडे की सफेदी में 3 ग्राम क्लीन प्रोटीन मिलता है.

हड्डियो को करता है मजबूत
अंडे में अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है, जो हड्डियों और दातों के लिए अच्छा माना जाता है. रोजना अंडा खाने से दांत, नाखून और हड्डियां हेल्दी बनी रहती हैं.

आंखों के लिए फायदेमंद
काफी बेहतरीन फूड माना जाता है. इसमें ल्यूटीन और जेजैन्थिन पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन-ए मिलता है जो आंखों की हेल्थ बनाए रखता है.

स्किन के लिए फायदेमंद
अंडा स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इमें ओमेगा-3 होता है जो पिंपल्स, एक्ने और दूसरी स्किन से जुड़ी समस्या को दूर करता है.

मासपेशियां मजबूत करता है
अंडे में कंपलीट प्रोटीन मिलता है. यानी इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं. जिसकी वजह से ये मासपेशियों को मजबूत बनाता है.

हेल्दी सेल्स
अंडा में फोलेट पाया जाता है जो हेल्दी रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है.

अंडे का सेवन
आप दिन में 2-3 अंडों का सेवन आसानी से कर सकते हैं. इसमें किसी तरह कोई समस्या नहीं है.

इन लोगों को करना चाहिए परहेज
अगर आपको किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है तो अंडे के सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. गर्भवति महिलाएं चिकित्सक की राय के बिना किसी भी चीज को डाइट में शामिल ना करें.

VIEW ALL

Read Next Story