अगर आप बाइक के शौकीन है तो आपने भी कभी ना कभी इन बाइक्स को लेने का सोचा होगा.
Salaam Tv Digital Team
Nov 03, 2023
Royal Enfield Hunter 350 रॉयल एनफील्ड की ये बाइक कॉलिज स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनी हुई है. रॉयल एनफील्ड ने इसकी डिजाइंनिग नौजवानों के हिसाब से ही की है. ये बाइक बुलेट से हल्की और तेज है, जिसकी वजह से इसको शहर की तंग गलियों में चलाना बेहद आसान है.
कीमत भारत में Royal Enfield Hunter 350 की कीमत करीब 1,49,900 से शुरू होती है. Royal Enfield Hunter 350 के 3 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें रॉयल एनफील्ड हंटर 350 Retro, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 Metro, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 Metro Rebel शामिल है.
पल्सर डोमिनार बजाज की ये स्पोर्टस बाइक 373.3 cc bs6-2.0 पॉवरफुल इंजन साथ आती है. इसमें डिस्क फ्रंट ब्रेक्स और डिस्क रियर ब्रेक्स दिए गए हैं. डोमिनार 400 का वजन 193 kg है.
कीमत बजाज डोमिनार 400 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2.30 लाख रुपये से शुरू होती है. इस बाइक का एक ही स्टैंडर्ड वेरिएंट आता है.
केटीएम 125 ड्यूक ड्यूक बाइक शानदार लुक और कलर के साथ आती है. इस बाइक को रफ्तार के शोकीन लोग बहुत पसंद करते हैं. इसका यूज रील बनाने वालों ने भी काफी किया है.
कीमत 125 ड्यूक की एक्स-शोरूम कीमत नई दिल्ली में ₹ 1.76 लाख से शुरू होती है. ड्यूक 200 CC में भी बजार में उपलब्ध है.
टीवीएस अपाचे RTR 160 बजाज की इस बाइक को 2006 में लांच किया गया था जबसे आज तक इसके कई मॉडल लांच हो चुके है. लेकिन ये 2006 से ही लोगों की पसंद बनी हुई है.
कीमत इसकी दिल्ली में एक्स शो-रूम कीमत करीब 1.25 लाख से शुरू हो जाती है. इसका माइलेज कंपनी 48 kmpl का क्लेम करती है.
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बुलेट के नाम से जाने जानी वाली ये बाइक किसको नहीं पसंद. पुलिस हो नौजवान या लड़किया क्यों ना हो सभी इस बाइक के दिवाने है. रॉयल एनफील्ड की पहली बुलेट भारत में 1901 में लांच हुई थी.
कीमत रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की एक्स शो-रूम कीमत दिल्ली में करीब 1.9