नाश्ते में बनाएं 'ब्रेड ऑमलेट का पकोड़ा'; टेस्टी के साथ हेल्दी भी

Siraj Mahi
Sep 13, 2023

एक बर्तन में आधा बारीक कटा हुआ प्याज, दो कटी हुई हरी मिर्च और आधा चम्मच नमक लें.

अब इसमें चार कच्चे अंडे तोड़कर डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें.

अब एक बर्तन में तेल गर्म करें. इसी में मिश्रण को डाल कर भुर्जी बनाएं.

इसी में एक उबला हुआ कद्दू कस किया हुआ आलू डालें.

मिश्रण को थोड़ी देर पकने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें.

अब एक ब्रेड पर भुर्जी को लगाएं. इसके बाद ऊपर से दूसरा ब्रेड चिपका दें.

इस तरह से ब्रेड के कम से कम पांच पकोड़े तैयार करें. अब इन्हें बीच से तिकोना काट लें.

एक दूसरे बर्तन में 4 अंडे तोड़ें. इसमें आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच लाल मिर्च डालें.

अब इसे मिलाकर बैटर तैयार कर लें. अब बैटर में एक-एक करके ब्रेड पकोड़े को डुबाएं.

अब हर तिकोने पकोड़े को तेल में ब्राउन होने तक फ्राइ करें.

अब इसे हरी चटनी या टौमेटो सॉस के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story