Bread Poha Recipe: बचे हुए ब्रेड से इस तरह बनाएं जायकेदार 'ब्रेड पोहा'

Aug 20, 2023

ब्रेड पोहा
सबसे पहले 5-6 ब्रेड के स्लाइसेज लें. इनको हाथ से बारीक टुकड़ों में तोड़ लें.

ब्रेड पोहा
अब एक पैन में 2-3 चम्मच तेल डालें. इसमें आधा चम्मच राई, एक कटी हुई हरी मिर्च और 2-3 कड़ी पत्ता का तड़का लगाएं.

ब्रेड पोहा
अब इसमें एक बारीक कटा हुआ प्याज और एक बारीक कटा हुआ टमाटर डालें.

ब्रेड पोहा
टमाटर और प्याज को थोड़ी देर पका लें, ताकि ये गल जाए. अब इसमें टोमैटो सॉस मिला दें.

ब्रेड पोहा
अब इसमें दो चुटकी नमक डाल कर सारी चीजों को धीमी आंच पर कम से कम 2 मिनट के लिए पका लें.

ब्रेड पोहा
अब इसमें ब्रेड के टूटे हुए टुकड़े डाल दें और अच्छे से मिक्स कर दें.

ब्रेड पोहा
इसे 2 मिनट तक ढक कर धीमी आंच पर पकाएं.

ब्रेड पोहा
अब इसमें ऊपर से बारीका कटा हुआ हरा धनिया और आधा नींबू का रस डालें और मिक्स कर दें.

ब्रेड पोहा
अब इसे नमकीन के साथ गार्निश करके सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story