नाश्ते में बनाएं 'ब्रेड पुडिंग', बचे हुए ब्रेड नहीं होंगे वेस्ट

Siraj Mahi
Sep 11, 2023

अक्सर लोग ब्रेड खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में ब्रेड पुडिंग आपके लिए नया नाश्ता हो सकता है.

सबसे पहले एक बर्तन में 3 कच्चे अंडे लें. इसमें दो कप दूध मिलाएं.

इसी में 1 टीस्पून दालचीनी पाउडर और एक चुटकी इलायची पाउडर डालें.

अब इसमें एक चौथाई कप चीनी और डेढ़ टीस्पून वेनिला एक्सट्रैक्ट मिलाएं.

ब्रेड के पांच से छह स्लाइस लें और इसे छोटे क्यूब्स में बराबर-बराबर काट लें.

क्यूब्स को बेकिंग ट्रे पर रखें और उस पर तैयार मिक्सचर डालें.

याद रहे मिक्सचर को ऐसे डालना है कि क्यूब्स इसमें पूरी तरह से डूब जाएं.

अब इस ट्रे को 20 से 25 मिनट के लिए 200 डिग्री सेल्सियस पर सेंकें.

अब इसे आइस्क्रीम और स्ट्राबेरी के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story