Calcium Deficiency Symptoms कैल्शियम की कमी होने पर शरीर में कई बड़े बदलाव होते हैं. जिसके बारे में अकसर लोग नहीं जान पाते.
Salaam Tv Digital Team
May 28, 2023
कैल्शियम की कमी के लक्षण लक्षणों को ना पहचानने की वजह से ये तरह-तरह की बीमारियों में तब्दील हो जाता है. ऐसे में हम आपको कैल्शिय की कमी के लक्षण बताने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं.
थकान रहना कैल्शियम की कमी के कारण होने के कारण अकसर लोगों को थकान रहने लगती है. शाम तक शरीर पूरी तरह से थक जाता है और काम करने की हिम्मत नहीं रहती.
दातों में समस्या कैल्शियम की कमी होने के कारण दातों की समस्या रहने लगती है दांत कमजोर हो जाते हैं और कुछ मामले में भुरने भी लगते हैं.
मासपेशियों में दर्द कैल्शियम की कमी के कारण मासपेशियों में दर्द होता है. धीरे-धीरे मसल्स कमजोर होने लगते है. आप ज्यादा दर्द और स्टिफनेस महसूस करते हैं.
ब्रेन में समस्या कैल्शियम की कमी के कारण सोचने की क्षमता में कमी होती है. इसके अलावा चक्कर आना और कभी-कभी आंखों के आगे धुंधलापन आना आम बात है.
हाथों पैरों का सुन होना कैल्शियम नरवस सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए अहम रोल निभाता है. जिन लोगों के अंदर कैल्शियम की कमी हो जाती है. उन्हें अकसर हाथों और पैरों के सुन होने की समस्या होती है.
स्किन का खराब होना स्किन का खराब होना भी कैल्शियम की कमी से जुड़ा है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने से स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं.