ISRO Chandrayaan-3 Mission 14 जुलाई को इसरो चंद्रयान 3 मिशन लॉन्च करने वाला है. जो 2:35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा. इसरो एक बार फिर दुनिया पर छांप छोड़ने के लिए तैयार है.
Sami Siddiqui
Jul 13, 2023
पाकिस्तान स्पेस एजेंसी ऐसे में सवाल उठता है कि पाकिस्तान में ऐसी कौनसी स्पेस एजेंसी है जो ISRO की तरह है. भारत में काफी लोग इस स्पेस एजेंसी का नाम नहीं जानते हैं
भारत ने छोड़ी अलग छाप भारत ने साइंस के क्षेत्र में जिस तरह अपनी छाप छोड़ी है वैसे पाकिस्तान नहीं कप पाया है. लेकिन देश की एक स्पेस एजेंसी है, जो इस तरह मिशन करने में जुटी है.
1961 में साल पहले स्थापना पाकिस्तान ने 6 सितंबर, 1961 को अपनी अंतरिक्ष एजेंसी, SUPARCO की स्थापना की थी. जो इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना कर रही है
SUPARCO का बुरा दौर SUPARCO काफी दिक्कतों का सामना कर रही है. खुद को बनाए रखने के लिए चीन की सहायता लेनी पड़ रही है. इसको लेकर पाक में काफी सवाल भी उठे हैं.
कितने सेटेलाइट लॉन्च किए रिपोर्ट्स के अनुसार SUPARCO ने अभी तक 5 सेटेलाइट लॉन्च किए हैं, आखिरी सेटेलाइट 2018 में लॉन्च किया गया था.
ISRO की कंडीशन वहीं इसरो ने अब तक 34 देश के 424 सेटेलाइट लॉन्च किए हैं. इसरो ने 123 अंतरिक्ष यान मिशन, 91 लॉन्च मिशन, 15 छात्र उपग्रह लॉन्च किए हैं.
दशकों पीछे पाकिस्तान जानकारी की माने तो SUPARCO भारत की ISRO से सदियों पीछे है. SUPARCO को दूसरे देशों की भी काफी सहायता लेनी पड़ रही है.
साइंस के मामले में देखें तो पाकिस्तान काफी पीछे है. जिसको लेकर लगातार सवाल भी उठते आए हैं. पाकिस्तान की आवाम लगातार इस मामले को लेकर सवाल करती आई है