सबसे पहले एक बर्तन में 100 ग्राम तेल कर्म करें.

Siraj Mahi
Jul 10, 2023


इसके बाद इसमें 2 लौंग, 2 छोटी इलाइची, आधा जायफल, एक चुटकी जावित्री, एक तेज पत्ता और दो चुटकी साबुत जीरा डालिए.


इन मसालों को ब्राउन होने तक तलिए.


इसके बाद इसमें 2 मीडियम कटे हुए प्याज डालिए.


प्याज के ब्राउन हो जाने के बाद इसमें आधा किलो चिकन डाल दीजिए. साथ में दो हरी मिर्च साबुत डाल दीजिए.


इसके बाद एक चाय का चम्मच नमक डालिए.


इसके बाद इसमें दो चम्मच पिसी हुई काली मिर्च डाल दीजिए.


अब इसे दीमी आंच पर 15 मिनट तक पकने दीजिए. बीच-बीच में चलाते रहिए ताकि जले नहीं.


जब इसका पानी थोड़ा सूख जाए तो इसमें एक कप दही और एक कप फ्रेश क्रीम डाल दीजिए.


10 से 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने के बाद गैस बंद कर दीजिए. अब इसे हरा धनिया के साथ सर्व कीजिए.

VIEW ALL

Read Next Story