पनीर जैसी रहेंगी चिकन की पीस; इस तरह से बनाएं 'चिकन कोरमा'

Siraj Mahi
Aug 30, 2023

चिकन कोरमा
सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में 100 ग्राम तेल गर्म करें.

चिकन कोरमा
अब इसमें तीन मीडियम साइज बारीक कटे हुए प्याज को ब्राउन होने तक भूनें.

चिकन कोरमा
अब इसमें दो छोटी इलाइची, एक बड़ी इलाइची, एक तेजपत्ता, दो लौंग, एक-एक चुटकी जायफल, जावित्री, सौंफ, जीरा और काली मिर्च डालें.

चिकन कोरमा
अब इसमें 500 ग्राम चिकन डालकर धीमी आंच पर पांच मिनट तक पकने दें.

चिकन कोरमा
अब इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर, दो चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच मिर्च पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला और दो चम्मच नमक डालें.

चिकन कोरमा
अब इसमें दो बारीक कटे हुए टमाटर, एक गांठ कुटा हुआ लहसुन और एक कप पानी डालें.

चिकन कोरमा
अब इन सबको पहले अच्छे से मिला लें. फिर तेज आंच पर पहले एक सीटी लगाएं.

चिकन कोरमा
इसके बाद आंच धीमी करके कम से कम 15 मिनट तक पकाएं.

चिकन कोरमा
अब आंच बंद करके ठंढा होने दें. अब इसे हरा धनिया के साथ सर्व करें.

VIEW ALL

Read Next Story