सबसे पहले एक पैन में 250 ग्राम तेल गरम करें. इसमें 2 लौंग, 2 छोटी इलायची, आधा जायफल, 2 तेज पत्ता, एक चुटकी जावित्री, दो चुटकी जीरा डालें.
Siraj Mahi
Jun 27, 2023
इसके बाद इसमें 250 ग्राम कटा हुआ प्याज डाल कर लाल होने तक फ्राइ करें.
अब इसमें धुला हुआ और पानी निकला हुआ एक किलो चिकन डालें.
इसे धीमी आंच पर पकाएं. जब इसमें पानी छूटने लगे तो इसमें 4 चम्मच धनिया पाउडर, 2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच लाल मिर्च और आधा चम्मच गरम मसाला डालें.
इसके बाद इसमें 100 ग्राम पिसा हुआ लहसुन, 2 बारीक कटे हुए टमाटर, 2 साबुत हरी मिर्च डालें.
इन सबको अच्छे से मिला दें और धीमी आंच पर ही पकने दें. थोड़ी-थोड़ी देर के बाद इसे चलाते रहें.
तकरीबन 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के बाद इसमें एक छोटा चाय का कप पानी डाल दें और ढक्कन बंद कर दें.
तेज आंच पर कुकर में एक सीटी लगाएं. इसके लो फ्लेम पर इसे 10 मिनट पर कने के लिए छोड़ दें.
इसके बाद इसे ठंडा होने दें. मतलब कुकर की सीटी अपने आप निकलने दें.
अब ढक्कन खोल कर इसमें हरा धनिया डाल दें. अब इसे गर्मागरम सर्व करें.