Control Cholesterol
कोलेस्ट्रॉल की समस्या से काफी लोग परेशान हैं. लेकिन इससे कैसे निजात पाई जाए कम ही लोगों को पता है.

Sami Siddiqui
Aug 16, 2023

How to Control Cholesterol at Home
ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें फॉलो करके आप घर पर ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं.

ड्राई फ्रूट्स
अपने डाइट में ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें. काजू, बादाम, अखरोट और चिलगोजा आदि. इनमें गुड फैट मिलता है जो हार्ट के लिए फायदेमंद होता है.

तेल
तेल का कम इस्तेमाल करे, इसके साथ ही सही तेल का चयन करें. तेल में ट्रांस फैट होता है जो हार्ट को नुकसान पहुंचाता है.

चाय
दिन में एक या दो छोटे कप चाय ही पिएं. भारत में बनने वाली चाय में चीनी अधिक मात्रा में इस्तेमाल होती है, जो हार्ट के लिए नुकसानदेह हो सकती है.

हरी सब्जियां
अपनी डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें. इनमें फायबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में लाभकारी होता है.

एक्सरसाइज
डॉक्टर की सलाह के बाद अपने लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज जरूर शामिल करें. अगर आपका कोलेस्ट्ऱॉल ज्यादा बढ़ा हुआ है तो लाइट एक्सरसाइज करें.

रेड मीट
रेड मीट का सेवन कम करें. ये अकसर कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करता है.

डॉक्टर
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है. राय लेने के बाद ही किसी चीज को आजमाएं और अपने लाइफस्टाइल में शामिल करें.

VIEW ALL

Read Next Story