Cow Milk Benefits
मोहम्मद साहब ने गाय के दूध में शिफा बताई. इसके साथ ही आयुर्वेद और साइंस ने भी इसे सम्पूर्ण आहार माना है.

Sami Siddiqui
Aug 31, 2023

गाय का दूध पीने के फायदे
गाय का दूध का महत्व धार्मिक किताबों से लेकर आयुर्वेद तक में बताया गया है.

सम्पूर्ण आहार
आयुर्वेद में गाय के दूध को सम्पूर्ण आहार बताया है यानी इंसान कुछ न खाकर सिर्फ गाय का दूध पीकर भी स्वस्थ रह सकता है.

कम फैट
गाय के दूध में भैंस के दूध मुकाबले कम फैट होता है, जिसकी वजह से ये हार्ट को भी नुकसान नहीं पहुंचाता.

आसानी से पचता है
गाय का दूध आसानी से पच जाता है और डाइजेशन से जुड़ी समस्या भी पैदा नहीं करता है.

मजबूत हड्डियां
गाय के दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं.

Vitamin B12 से भरपूर
गाय के दूध में विटामिन बी12 मिलता है, जो शरीर में खून बनाने समेत कई चीजों में काफी अहम योगदान देता है.

दिमाग को करता है तेज
गाय के दूध में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दिमाग को तेज करने का काम करते हैं.

एक्सरसाइज
लो फैट और हाई प्रोटीन होने की वजह से जिम जाने वाले लोग भी गाय के दूध का सेवन कर सकते हैं. कैसीन होने की वजह से ये मासपेशियों के मजबूत बनाता है.

बाल झड़ना रोकता है
गाय के दूध में कई ऐसे पौषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों के झड़ने को रोक देते हैं.

ये लोग न करें सेवन
अगर आप लैक्टोज इंटोलेरेंस हैं तो दूध के सेवन से बचें. गर्भवती महिलाएं और जिन लोगों को पिंपल्स होते हैं वह डॉक्टर की सलाह के बाद ही गाय के दूध का सेवन करें.

VIEW ALL

Read Next Story